in

Himachal News Alert: हिमखंड गिरने से रुका चंद्रा नदी का बहाव! पुलिस ने जारी किया अलर्ट

Himachal News Alert: हिमखंड गिरने से रुका चंद्रा नदी का बहाव! पुलिस ने जारी किया अलर्ट

Flow-of-Chandra-river-stopp.jpg

Himachal News Alert: हिमखंड गिरने से रुका चंद्रा नदी का बहाव! पुलिस ने जारी किया अलर्ट

Himachal News Alert: हिमाचल प्रदेश में जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे हिमखंड गिरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। अटल टनल रोहतांग (Atal Tunnel Rohtang) के नार्थ पोर्टल के समीप हिमखंड गिरा है जिससे चंद्रा नदी का बहाव रुक गया।

Himachal News Alert: हिमखंड गिरने से रुका चंद्रा नदी का बहाव! पुलिस ने जारी किया अलर्ट

हालांकि, हिमखंड गिरने से किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ मगर इससे नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ हिमखंड गिरने के बाद पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है।

BKD School
BKD School

प्राप्त जानकारी के अनुसार अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल के समीप पहाड़ से बड़ा हिमखंड गिर गया। इस दौरान हिमखंड सीधा चंद्रा नदी में जा गिरा जिससे नदी का बहाव रुक गया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

उधर, लाहौल-स्पीति पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो पर्यटकों को नदी के किनारे न जाने की हिदायत दी गई। लाहौल-स्पीति पुलिस के मुताबिक हिमखंड गिरने से नदी का बहाव रुक गया है।

ऐसे में नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ सकता है। इसी के चलते पुलिस ने पर्यटकों से आग्रह किया है कि वह नदी के किनारे ना जाए।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Personal-Loan.jpg

Personal Loan: कैसे ले सकते हैं पर्सनल लोन! किन दस्तावेजों की होती है जरूर, जाने पूरी डिटेल

Bloody-clash-between-two-gr.jpg

Paonta Sahib: दो गुटों में खूनी झड़प! डंडों-हथियारों से किए हमले, कई जख्मी