in

Himachal Weather Alert: तीन दिन राहत के बाद फिर बरसेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

TROWS

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार सक्रिय रहा मानसून फिलहाल थोड़ा कमजोर पड़ गया है। मंगलवार को शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली। हालांकि मौसम विभाग ने राहत को ज्यादा लंबी नहीं बताया है। विभाग के अनुसार 18 जुलाई से प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय होगा और कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने 18 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

बारिश में आई कमी के कारण प्रदेश के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में औसतन 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जिससे कई इलाकों में दिन के समय गर्मी महसूस की गई।

Doon valley school

इधर, शिमला जिले के नेरवा क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुख्य सड़क से गुजर रही एक कार पर अचानक पहाड़ी से सूखा चीड़ का पेड़ गिर पड़ा। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति बिलासपुर जिले के नयनादेवी क्षेत्र से किसी जरूरी काम के लिए जा रहे थे। पेड़ गिरने से उनकी कार पलट गई। सड़क किनारे खड़ी एक अन्य कार भी इसकी चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

इस बार हिमाचल में मानसून 30 जून को पहुंचा, जो सामान्य से कुछ दिन देरी से था। इसके बावजूद जुलाई महीने में अब तक सामान्य से करीब 30 से 32 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। लगातार हुई बारिश और भूस्खलन के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

JPERC 2025

ताजा जानकारी के अनुसार प्रदेश में अभी भी करीब 50 सड़कें बंद हैं, जिन्हें खोलने के लिए संबंधित विभाग लगातार काम कर रहे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखने और प्रशासन द्वारा जारी सलाह का पालन करने की अपील की है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब में तेज रफ्तार का कहर! स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल, चालक फरार

पांवटा साहिब में तेज रफ्तार का कहर! स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल, चालक फरार

सिरमौर में युवक का रास्ता रोककर हमला, घर लौट रहे बाइक सवार से मारपीट, केस दर्ज

सिरमौर में युवक का रास्ता रोककर हमला, घर लौट रहे बाइक सवार से मारपीट, केस दर्ज