in

पांवटा साहिब में तेज रफ्तार का कहर! स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल, चालक फरार

पांवटा साहिब: सिरमौर के पांवटा साहिब में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बहराल की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, गांव सतीवाला निवासी हितेश की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया कि यूपी-11-सीयू-4994 नंबर की बाइक पांवटा साहिब की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज गति से आई स्विफ्ट कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में सलीम, सावेज और रिहान निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फरार चालक की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Written by Newsghat Desk

Power Cut! कल यानि 15 जुलाई को पांवटा में 8 घंटे रहेगा बिजली कट, इन इलाकों के लोग पहले ही निपटा लें जरूरी काम

Power Cut! कल यानि 15 जुलाई को पांवटा में 8 घंटे रहेगा बिजली कट, इन इलाकों के लोग पहले ही निपटा लें जरूरी काम

Himachal Weather Alert: तीन दिन राहत के बाद फिर बरसेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Himachal Weather Alert: तीन दिन राहत के बाद फिर बरसेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी