in ,

HRTC ने फिर बदले नियम, अब महिलाओं को ऑनलाइन बुकिंग पर 50% छूट, लेकिन यहां जाने वाली महिलाओं को नही मिले छूट

TROWS

कड़ी आलोचनाओं के बाद HRTC ने महिलाओं के 50 फीसदी छूट की नीति में फिर बदलाव किया है। अब हिमाचल में एचआरटीसी बसों में अब महिलाओं को ऑनलाइन बुकिंग पर भी किराए में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

बता दें कि इससे पहले महिलाओं को ऑनलाइन बुकिंग पर किराए में छूट नहीं दी जाती थी। महिलाओं को ऑनलाइन बुकिंग पर पूरा किराया देना पड़ता था, लेकिन अब महिलाओं को ऑनलाइन बुकिंग पर भी यह छूट दी जाएगी।

इस संबध में निगम प्रबंधन ने आदेश जारी कर दिए हैं वहीं एचआरटीसी ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल में भी यह छूट देना शुरू कर दी गई है। ऐसे में यदि कोई महिला लंबे सफर में जा रही हैं, तो वह बुकिंग करवाकर भी सरकार की इस सुविधा का लाभ उठा सकती हैं। महिलाओं को ऑनलाइन बुकिंग पर यह छूट इंट्रा स्टेट बसों यानी हिमाचल के बीच चलने वाली बसों में ही मिलेगी।

Doon valley school

बाहरी राज्यों में जाने वाली बसों में यह छूट महिलाओं को नहीं दी जाएगी…

बाहरी राज्यों में जाने वाली बसों में यह छूट महिलाओं को नहीं दी जाएगी। इससे पहले ऑनलाइन बुकिंग में छूट न दिए जाने पर महिलाओं में रोष था और महिलाओं का कहना था कि जब महिलाओं को बसों में सफर करने के दौरान यह छूट दी जा रही है, तो ऑनलाइन यह छूट क्यों नहीं दी जा रही है।

JPERC 2025

महिलाओं की यह नराजगी सरकार व निगम प्रबंधन के पास पहुंची, जिसके बाद सरकार ने ऑनलाइन भी यह सुविधा दे दी है। किराए में ऑनलाइन छूट हासिल करने के लिए महिलाओं को अलग से अपनी टिकट बुक करनी होगी।

यदि परिवार सहित पूरे सदस्यों की बुकिंग की जाती है, तो ऐसे यह छूट नहीं मिलेगी। ऐसे में यदि महिलाएं अपने परिवार के साथ बस में सफर कर रही हैं और ऑनलाइन बुकिंग करवा रही हैं, तो अपनी बुकिंग अलग से करवाएं, जिससे उन्हें यह छूट दी जाएगी।

Written by Newsghat Desk

श्रीखंड महादेव के दर्शन से लौट रहे यात्रियों की गाड़ी पर अचानक गिरे पत्थर, एक की मौत तीन जख्मी….

श्रीखंड महादेव के दर्शन से लौट रहे यात्रियों की गाड़ी पर अचानक गिरे पत्थर, एक की मौत तीन जख्मी….

पीतल के बर्तन को क्यों माना गया है शुभ, जन्म से लेकर मृत्यु तक के सभी काम में पीतल का क्यों होता है इस्तेमाल ?

पीतल के बर्तन को क्यों माना गया है शुभ, जन्म से लेकर मृत्यु तक के सभी काम में पीतल का क्यों होता है इस्तेमाल ?