in

कुल्लू में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे खेल रही 3 साल की मासूम को कैंपर ने कुचला, मौके पर मचा कोहराम

TROWS

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। नग्गर क्षेत्र के नशाला गांव में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार बोलैरो कैंपर की टक्कर से 3 वर्षीय मासूम बच्ची की जान चली गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 3 बजे नशाला गांव की रहने वाली 3 वर्षीय ध्यान्बी सड़क किनारे जा रही थी। इसी दौरान जाना गांव की ओर से आ रही एक बोलैरो कैंपर अचानक उसकी ओर बढ़ी और बच्ची को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन चालक कथित रूप से गलत दिशा में वाहन चला रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना पतलीकूहल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Doon valley school

घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में ले लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281, 106 और 324(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

JPERC 2025

इस दर्दनाक हादसे के बाद नशाला गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है और सड़क पर वाहन चलाते समय अधिक सतर्कता बरतने की अपील की है। लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाकों और गांव की सड़कों पर वाहन चालकों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल में आज बारिश का बड़ा अलर्ट! इन 6 जिलों में हो सकती है मूसलाधार बरसात, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

हिमाचल में आज बारिश का बड़ा अलर्ट! इन 6 जिलों में हो सकती है मूसलाधार बरसात, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Himachal Pradesh में 14 साल की नाबालिग की संदिग्ध मौ*त, सु*सा*इ*ड नोट में पड़ोसी परिवार के कई नाम, जांच तेज

Himachal Pradesh में 14 साल की नाबालिग की संदिग्ध मौ*त, सु*सा*इ*ड नोट में पड़ोसी परिवार के कई नाम, जांच तेज