in

नाथूराम चौहान की सुरक्षा को लेकर उठी आवाज, बलबीर सिंह पुंडीर ने प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

टटियाना: जिला परिषद टटियाना के सदस्य बलबीर सिंह पुंडीर ने पर्यावरणविद् और समाजसेवी नाथूराम चौहान की सुरक्षा को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार और प्रशासन से जरूरी कदम उठाने की मांग की है।

बलबीर सिंह पुंडीर ने कहा कि नाथूराम चौहान लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं। वह जंगल और जमीन की सुरक्षा के साथ-साथ अवैध खनन, अवैध डंपिंग और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को लेकर भी लगातार आवाज उठाते रहे हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर सामने आने वाली किसी भी शिकायत या आशंका को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

उन्होंने नाथूराम चौहान के साथ हाल में हुई सड़क दुर्घटना का भी जिक्र किया। उनके अनुसार, हादसे में उनके वाहन को पीछे से टक्कर लगी, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। दुर्घटना के दौरान नाथूराम चौहान वाहन से बाहर गिर गए और बाद में वाहन उनके ऊपर आ गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

पुंडीर ने कहा कि हादसे के कारणों की निष्पक्ष और पूरी जांच होनी चाहिए। यदि जांच के दौरान किसी तरह की लापरवाही या आपराधिक गतिविधि सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि नाथूराम चौहान की सुरक्षा का तत्काल आकलन किया जाए और जरूरत के अनुसार उन्हें तथा उनके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। पर्यावरण और जनहित से जुड़े संवेदनशील मामलों में उनके निरीक्षण या अन्य गतिविधियों के दौरान भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए।

JPERC 2025

बलबीर सिंह पुंडीर ने कहा कि जनहित और पर्यावरण के लिए काम करने वाले लोगों को सुरक्षित माहौल मिलना जरूरी है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नाथूराम चौहान की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

JOB ALERT : शिलाई में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 6 पद खाली, 24 अक्टूबर तक करें आवेदन

JOB ALERT : शिलाई में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 6 पद खाली, 24 अक्टूबर तक करें आवेदन

पांवटा साहिब: भगाणी में 10वें ओपन वॉलीबॉल कप का समापन, यमुनानगर ने जीता खिताब

पांवटा साहिब: भगाणी में 10वें ओपन वॉलीबॉल कप का समापन, यमुनानगर ने जीता खिताब