in

पांवटा में पुलिस मुख्यालय की मांग तेज, संयम गुप्ता बोले-सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल जरूरी

पांवटा साहिब में बढ़ते नशे और अपराध को देखते हुए पुलिस मुख्यालय स्थापित करने की मांग उठी है। भाजपा युवा मोर्चा मंडल पांवटा साहिब के अध्यक्ष संयम गुप्ता ने प्रदेश सरकार से इस दिशा में जल्द कदम उठाने की मांग की है।

संयम गुप्ता ने कहा कि पांवटा साहिब की भौगोलिक स्थिति काफी महत्वपूर्ण है। यह क्षेत्र तीन राज्यों की सीमाओं के नजदीक है। ऐसे में यहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूदा पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे की समस्या लगातार चिंता का विषय बन रही है। नशे की चपेट में आने वाले कुछ युवा अपराध की ओर भी बढ़ रहे हैं। चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को पर्याप्त संसाधन और अतिरिक्त बल मिलना जरूरी है।

Doon valley school

संयम गुप्ता ने कहा कि नशे के खिलाफ केवल नशा करने वालों पर कार्रवाई करने से समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होगी। नशे की सप्लाई और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण दूसरे राज्यों से आने-जाने वाली गतिविधियों पर भी प्रभावी निगरानी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब में पुलिस मुख्यालय बनने से वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी मजबूत होगी और पुलिस प्रशासन को बेहतर तरीके से काम करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और अपराध पर तेजी से कार्रवाई संभव हो सकेगी।

JPERC 2025

संयम गुप्ता ने सरकार से मांग की कि पांवटा साहिब में पुलिस मुख्यालय स्थापित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। साथ ही सीमाओं पर निगरानी बढ़ाने और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की दिशा में भी प्रभावी कदम उठाए जाएं।

उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना और आम लोगों को सुरक्षित माहौल देना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब: राजीव गांधी की जयंती पर प्रदीप चौहान ठूंडू ने जरूरतमंद बच्चों को बांटी जुराबें, बोले- देश हमेशा याद रखेगा योगदान

पांवटा साहिब: राजीव गांधी की जयंती पर प्रदीप चौहान ठूंडू ने जरूरतमंद बच्चों को बांटी जुराबें, बोले- देश हमेशा याद रखेगा योगदान