in

पांवटा साहिब : खानापूर्ति से नहीं निकलेगा समाधान! बांगरन बायपास सड़क की बदहाली से जनता परेशान….

पांवटा साहिब का बांगरन बायपास इन दिनों राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। लगातार हो रही बारिश के चलते सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे हर दिन हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग सड़क की स्थायी मरम्मत करने के बजाय केवल गड्ढों में मिट्टी डालकर खानापूर्ति कर रहा है। धूप के दिनों में यह मिट्टी कुछ समय तक सड़क को समतल जरूर दिखाती है, लेकिन जैसे ही बारिश होती है, पूरी मिट्टी बह जाती है और सड़क पहले से भी ज्यादा खराब हो जाती है।

सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे फिसलने और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं, सड़क से गुजरने वाले भारी वाहनों के कारण कीचड़ और पानी आसपास की दुकानों तक पहुंच जाता है। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें रोजाना धूल, कीचड़ और ग्राहकों की आवाजाही में बाधा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Doon valley school

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि मिट्टी डालने की अस्थायी व्यवस्था बंद कर सड़क की गुणवत्ता के अनुरूप स्थायी मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी बड़े हादसे से पहले इस समस्या का समाधान हो।

अब देखना यह है कि विभाग इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान कब तक करता है या फिर बांगरन बायपास के लोग और राहगीर इसी तरह परेशानी झेलते रहेंगे।

JPERC 2025

Written by Newsghat Desk

Himachal Pradesh: 11.89 करोड़ का लोन नहीं चुकाया, बघाट बैंक के सबसे बड़े डिफाल्टर को 30 दिन की जेल

Himachal Pradesh: 11.89 करोड़ का लोन नहीं चुकाया, बघाट बैंक के सबसे बड़े डिफाल्टर को 30 दिन की जेल

Weather Alert: हिमाचल में फिर बरसेगा मानसून का कहर! 4 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क

Weather Alert: हिमाचल में फिर बरसेगा मानसून का कहर! 4 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क