in

पांवटा साहिब में 17वें कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ! रूट बदला तो सेवा समिति ने शुरू की मोबाइल भंडारा वैन….

पांवटा साहिब: सावन माह की पवित्र शिवरात्रि इस बार 11 अगस्त को मनाई जाएगी। इसे लेकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने वाले शिवभक्तों की आवाजाही तेज हो गई है। पांवटा साहिब से होकर रोजाना बड़ी संख्या में कांवड़िए गुजर रहे हैं।

कांवड़ियों की सुविधा के लिए हर हर महादेव कांवड़ सेवा समिति पांवटा साहिब ने शनिवार को अपने 17वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर की शुरुआत की। शिविर में कांवड़ियों के लिए 24 घंटे भोजन, ठहरने, आराम और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

शिविर में शाम 8 बजे आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा। समिति का उद्देश्य यात्रा के दौरान कांवड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराना है।

Doon valley school

रूट बदला तो शुरू की मोबाइल भंडारा वैन

इस वर्ष पुलिस प्रशासन की ओर से कांवड़ियों के रूट में बदलाव किया गया है। कई कांवड़ियों को पांवटा साहिब में प्रवेश न देकर दूसरे मार्ग से भेजा जा रहा है। ऐसे में समिति ने उनकी सेवा के लिए मोबाइल भंडारा वैन भी शुरू की है।

JPERC 2025

यह वैन बहराल बैरियर से उत्तराखंड के धर्मावाला चौक तक करीब 15 किलोमीटर के क्षेत्र में दिन-रात घूमेगी। रास्ते से गुजरने वाले कांवड़ियों को वैन के माध्यम से भोजन और जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

समिति का कहना है कि रूट में बदलाव के बावजूद कांवड़ियों की सेवा का कार्य प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

इस मौके पर समिति के सदस्य मयंक महावर, वैभव गुप्ता, हिमांशु मित्तल, विनय गुप्ता, चिराग मित्तल और साहिल धवन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब : फीस बढ़ोतरी के खिलाफ पांवटा में छात्रों की बड़ी मुहिम, 1,375 हस्ताक्षरों के साथ सरकार तक पहुंची आवाज

पांवटा साहिब : फीस बढ़ोतरी के खिलाफ पांवटा में छात्रों की बड़ी मुहिम, 1,375 हस्ताक्षरों के साथ सरकार तक पहुंची आवाज

पांवटा साहिब की सड़कों पर BJP का अनोखा प्रदर्शन! गड्ढों में धान लगाकर सरकार को घेरा….

पांवटा साहिब की सड़कों पर BJP का अनोखा प्रदर्शन! गड्ढों में धान लगाकर सरकार को घेरा….