in

पांवटा साहिब में कांग्रेस को बढ़त! 15 युवाओं ने छोड़ी भाजपा, चौधरी किरनेश जंग ने पहनाया पार्टी का पटका

पांवटा साहिब। शुक्रवार को मुगलोंवाला करतारपुर पंचायत के राजबन स्थित नेहरू युवा केंद्र में आयोजित सभा में पूर्व विधायक पांवटा साहिब चौधरी किरनेश जंग और जिला परिषद सदस्य अरिकेश जंग ने शिरकत की। स्थानीय युवाओं ने दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया।

सभा के दौरान स्थानीय पंचायत उपप्रधान समेत करीब 15 युवाओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने सभी नए सदस्यों को कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

इस मौके पर किरनेश जंग ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं, क्योंकि पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।

Doon valley school

पूर्व विधायक ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति झूठे वादों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के सभी लोग उनके परिवार का हिस्सा हैं और वे हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े हैं।

कांग्रेस में शामिल होने वालों में पंचायत उपप्रधान अमनदीप सिंह, जग्गी राम, मनीष, नैतिक, विक्रम, रोशन, हर्ष, चिराग, सतीश, प्रमोद, जयप्रकाश, अरुण, राजकुमार, गोल्डी ढिल्लों और अनुराग सहित अन्य युवा शामिल रहे।

JPERC 2025

कार्यक्रम में पूर्व प्रधान मनोज कुमार, गुमान सिंह, दिनेश सिंह, श्याम लाल, रूप चंद, प्रदीप कुमार, शाहरुख और अशोक ठाकुर समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Written by Newsghat Desk

घर की चारदीवारी से हुनर के मंच तक पहुंचीं पांवटा साहिब की महिलाएं! ऐसे बन रही आत्मनिर्भर

घर की चारदीवारी से हुनर के मंच तक पहुंचीं पांवटा साहिब की महिलाएं! ऐसे बन रही आत्मनिर्भर

हिमाचल में आगजनी से बड़ा नुकसान! लकड़ी का मकान जलकर राख, एक गाय-बछड़ी की मौ**त: 1 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

हिमाचल में आगजनी से बड़ा नुकसान! लकड़ी का मकान जलकर राख, एक गाय-बछड़ी की मौ**त: 1 करोड़ से ज्यादा का नुकसान