in

पांवटा साहिब में पटाखों की बिक्री के लिए 3 नवंबर से बनेंगे लाइसेंस, जानें कहां लगेंगे स्टॉल

पांवटा साहिब, 31 अक्तूबर। दिवाली के त्योहार को सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए पांवटा साहिब प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पटाखों की बिक्री के लिए इस बार भी दो स्थान निर्धारित किए गए हैं। एसडीएम द्विज गोयल ने बताया कि पटाखे बेचने के इच्छुक विक्रेताओं को 3 नवंबर 2026 से अस्थाई लाइसेंस जारी किए जाएंगे।

इस संबंध में शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिवाली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, आगजनी की घटनाओं को रोकने और पटाखों की बिक्री के लिए अस्थाई स्टॉल लगाने की व्यवस्था पर चर्चा हुई।

प्रशासन ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष पटाखों की अस्थाई दुकानें पुलिस ग्राउंड पांवटा साहिब और जेसीको बद्रीपुर में लगाई जाएंगी। इन दुकानों के लिए जारी होने वाले लाइसेंस 6 से 8 नवंबर 2026 तक मान्य रहेंगे।

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री करने वाले विक्रेताओं को संबंधित ग्राम पंचायत से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेना होगा। वहीं, थोक पटाखा विक्रेताओं के लिए भी नियमानुसार लाइसेंस लेना जरूरी होगा।

नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

JPERC 2025

शहर में थोक पटाखा विक्रेताओं की दुकानों की जांच के लिए एक विशेष कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी समय-समय पर औचक निरीक्षण करेगी। जांच के दौरान सुरक्षा नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने अस्थाई स्टॉल लगाने वाले सभी विक्रेताओं को आग से बचाव के लिए पानी से भरी बाल्टियां और रेत की बोरियां रखने के निर्देश दिए। साथ ही अग्निशमन विभाग को बिक्री स्थलों पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात करने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, अग्निशमन विभाग, नगरपालिका परिषद, जल शक्ति विभाग और खंड विकास अधिकारी कार्यालय के प्रतिनिधियों सहित व्यापार मंडल के प्रधान अनिंदर सिंह नोटी भी मौजूद रहे।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिरमौर: सतौन बस स्टैंड के पास 604 ग्राम चरस के साथ शिलाई का व्यक्ति गिरफ्तार, SIU नाहन ने दबोचा

सिरमौर: सतौन बस स्टैंड के पास 604 ग्राम चरस के साथ शिलाई का व्यक्ति गिरफ्तार, SIU नाहन ने दबोचा

शिलाई में IPH भर्ती नीति के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, XEN का फूंका पुतला

शिलाई में IPH भर्ती नीति के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, XEN का फूंका पुतला