in

शिलाई में IPH भर्ती नीति के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, XEN का फूंका पुतला

शिलाई। जल शक्ति विभाग (IPH) की भर्ती प्रक्रिया और नीतियों के विरोध में रविवार को भारतीय जनता पार्टी नेड़ापार मंडल ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभाग और शिलाई विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने IPH विभाग शिलाई के अधिशासी अभियंता (XEN) का पुतला जलाकर अपना विरोध जताया।

प्रदर्शन में भाजपा नेताओं ने कहा कि जल शक्ति विभाग की भर्ती प्रक्रिया और कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्र के युवाओं में नाराजगी है। उनका आरोप है कि रोजगार से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में युवाओं के हितों को उचित प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के योग्य युवाओं को रोजगार के समान अवसर मिलने चाहिए और भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए।

भाजपा नेताओं ने कहा कि युवाओं से जुड़े मुद्दों को नजरअंदाज करना उचित नहीं है। विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच और संबंधित नीतियों की समीक्षा करने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक युवाओं के रोजगार से जुड़े सवालों का संतोषजनक समाधान नहीं होता, तब तक भाजपा इस मुद्दे को उठाती रहेगी।

इस मौके पर भाजपा नेड़ापार मंडल अध्यक्ष साधुराम चौहान, महामंत्री नरेश चौहान, कुलदीप शर्मा, किसान मोर्चा जिला सिरमौर के महामंत्री दिनेश चौहान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष चौहान, उपाध्यक्ष मनोज पुंडीर, महेंद्र सिंह, परशुराम सेवा समिति अध्यक्ष तरुण शर्मा, प्रवीण चौहान, नीटू शर्मा, हरिचंद शर्मा और संजय चौहान सहित कई कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

JPERC 2025

भाजपा युवा मोर्चा ने कहा कि यह प्रदर्शन क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के उचित अवसर दिलाने और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर किया गया है। संगठन ने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर आगे भी आवाज उठाई जाएगी।

Written by newsghat

पांवटा साहिब में पटाखों की बिक्री के लिए 3 नवंबर से बनेंगे लाइसेंस, जानें कहां लगेंगे स्टॉल

पांवटा साहिब में पटाखों की बिक्री के लिए 3 नवंबर से बनेंगे लाइसेंस, जानें कहां लगेंगे स्टॉल

पांवटा साहिब BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, चरणजीत सिंह चौधरी को मिली युवा मोर्चे की कमान

पांवटा साहिब BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, चरणजीत सिंह चौधरी को मिली युवा मोर्चे की कमान