in

पांवटा साहिब में तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज: भाजपा ने 8 अगस्त के प्रदर्शन और 9 अगस्त के मेगा कार्यक्रम के लिए बनाई रणनीति

पांवटा साहिब: भारतीय जनता पार्टी मंडल पांवटा साहिब की मासिक बैठक गुरुवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने की। इस दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों, क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। सबसे अधिक जोर 8 अगस्त को खराब सड़कों के विरोध में होने वाले प्रदर्शन और 9 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर रहा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 अगस्त की तिरंगा यात्रा को बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए मंडल पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों और बूथ अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई। पार्टी ने युवाओं, महिलाओं, पूर्व सैनिकों और सामाजिक संगठनों से भी यात्रा में भाग लेने की अपील की।

जानकारी के अनुसार, तिरंगा यात्रा सुबह 9:30 बजे अमरगढ़-सूरजपुर स्थित शहीद स्मारक से शुरू होगी। यात्रा बद्रीपुर, मुख्य बाजार, बागरण चौक और बेड़ेवाला शहीद स्मारक से होते हुए मानपुर देवड़ा में संपन्न होगी।

Doon valley school

बैठक में 8 अगस्त को क्षेत्र की खराब सड़कों के खिलाफ होने वाले विरोध प्रदर्शनों की भी रूपरेखा तय की गई। सुबह 10 बजे अंबोया, दोपहर 12 बजे गोजर और दोपहर 2 बजे नवादा में प्रदर्शन किए जाएंगे। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि कई सड़कें लंबे समय से खराब हैं, जिससे आम लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस अवसर पर पांवटा साहिब के विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए अपने क्षेत्र में लोगों से संपर्क करे। उन्होंने बताया कि डीएमएफटी के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के लिए करीब दो करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को स्वीकृति मिली है, जिनसे कई आधारभूत सुविधाओं के कार्य आगे बढ़ेंगे।

JPERC 2025

उन्होंने संगठन में अनुशासन बनाए रखने पर भी जोर देते हुए कहा कि पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक के दौरान सुनील चौधरी को भाजपा मंडल पांवटा का वरिष्ठ मीडिया प्रभारी और राजेंद्र चौधरी को ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया।

बैठक में जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, सुभाष चौधरी, मदन मोहन शर्मा, अनिल सैनी, चरणजीत चौधरी, संयम गुप्ता सहित मंडल और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Written by Newsghat Desk

ITI Paonta Sahib Admission 2026: बिना प्रवेश परीक्षा का मौका! 14 अगस्त तक ऐसे लें स्पॉट एडमिशन…

ITI Paonta Sahib Admission 2026: बिना प्रवेश परीक्षा का मौका! 14 अगस्त तक ऐसे लें स्पॉट एडमिशन…

भाजपा ने पांवटा साहिब मंडल में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी, सुनील कुमार चौधरी बने वरिष्ठ मीडिया

भाजपा ने पांवटा साहिब मंडल में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी, सुनील कुमार चौधरी बने वरिष्ठ मीडिया