in

पांवटा साहिब में वरिष्ठ नागरिक परिषद ने उठाए शहर की सफाई, जलभराव और मजदूरों की मनमानी के मुद्दे…

TROWS

पांवटा साहिब: वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहिब की मासिक बैठक 7 अगस्त को अध्यक्ष राजिंदर शर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में परिषद की गतिविधियों, पिछले महीने की कार्यवाही और वित्तीय लेन-देन की समीक्षा की गई।

बैठक में वीरेंद्र शर्मा ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान डॉ. परवेश कुमार सबलोक, राजेश सिंगला, सरदार कुलवंत सिंह चौधरी, एन.डी. सरीन और लक्ष्मी चंद अत्री का जन्मदिन भी मनाया गया। परिषद की ओर से उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया।

बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि धार्मिक, सामाजिक या शोभायात्रा के बाद जिस रास्ते से यात्रा गुजरती है, उसकी सफाई की जिम्मेदारी आयोजकों की होनी चाहिए।

Doon valley school

परिषद ने पांवटा शहर की सड़कों और गलियों के साथ एनएच-7 पर जलभराव की समस्या पर भी चिंता जताई। सदस्यों के अनुसार थोड़ी बारिश के बाद कई स्थानों पर पानी जमा हो जाता है। उन्होंने पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की।

बैठक में परशुराम चौक पर मजदूरों की ओर से कथित तौर पर मनमाने रेट लिए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। परिषद ने प्रशासन से इस मामले में उचित कार्रवाई और नियंत्रण की मांग की।

JPERC 2025

इसके अलावा गंगूवाला स्थित वृद्ध आश्रम की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। परिषद को बताया गया कि वहां करीब 25 बुजुर्गों की देखभाल की क्षमता है, लेकिन फिलहाल केवल चार बुजुर्ग इसका लाभ ले रहे हैं। पात्र बुजुर्गों को यहां रहने की सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी भी साझा की गई।

बैठक के अंत में महासचिव विजय कुमार चौहान ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और बैठक का समापन किया।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यमुना पार्क में रोटरी क्लब की पहल, मियावाकी जंगल और प्लास्टिक बॉटल कलेक्टर से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

यमुना पार्क में रोटरी क्लब की पहल, मियावाकी जंगल और प्लास्टिक बॉटल कलेक्टर से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Mandi News: घर में सोता रहा बुजुर्ग दंपति, दूसरे कमरे में चोरों ने तोड़ी अलमारी और ले उड़े लाखों के गहने

Mandi News: घर में सोता रहा बुजुर्ग दंपति, दूसरे कमरे में चोरों ने तोड़ी अलमारी और ले उड़े लाखों के गहने