in

Mandi News: घर में सोता रहा बुजुर्ग दंपति, दूसरे कमरे में चोरों ने तोड़ी अलमारी और ले उड़े लाखों के गहने

जोगिंद्रनगर। मंडी जिले के जोगिंद्रनगर उपमंडल के ढेलू गांव में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। यहां घर में बुजुर्ग दंपति सोता रहा और चोर दूसरे कमरे में रखी अलमारी तोड़कर लाखों रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है।

पुलिस को दी शिकायत में ढेलू गांव निवासी 70 वर्षीय सरवन कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ रात को घर के एक कमरे में सो रहे थे। सुबह उठने पर जब उन्होंने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो वहां रखी लोहे की अलमारी का दरवाजा टूटा हुआ था।

अलमारी के अंदर रखा सामान भी बिखरा पड़ा था। जांच करने पर परिवार को पता चला कि उसमें रखे कई सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब है।

Doon valley school

परिवार के अनुसार चोरी हुए सामान में दो सोने के सेट, दो सोने की अंगूठियां, मंगलसूत्र, सोने की चेन, सोने के कड़े, दो चांदी के कड़े और चांदी की चेन शामिल हैं। इसके अलावा अलमारी में रखी करीब 12 हजार रुपये की नकदी भी चोरी हुई है।

परिजनों ने चोरी हुए आभूषणों और नकदी की कुल कीमत करीब 7 से 8 लाख रुपये बताई है। खास बात यह है कि जिस कमरे में चोरी हुई, उसके दूसरे कमरे में बुजुर्ग दंपति सो रहा था, लेकिन उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी।

JPERC 2025

घटना की सूचना मिलने के बाद जोगिंद्रनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस टीम घटनास्थल से संभावित सुराग जुटा रही है और चोरों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वारदात के बाद गांव के लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में वरिष्ठ नागरिक परिषद ने उठाए शहर की सफाई, जलभराव और मजदूरों की मनमानी के मुद्दे…

पांवटा साहिब में वरिष्ठ नागरिक परिषद ने उठाए शहर की सफाई, जलभराव और मजदूरों की मनमानी के मुद्दे…

हिमाचल प्रदेश: ज्वालामुखी के शिव मंदिर में श्रद्धालु का श**व मिलने से सनसनी, गले पर चोट के निशान: पुलिस जांच में जुटी

हिमाचल प्रदेश: ज्वालामुखी के शिव मंदिर में श्रद्धालु का श**व मिलने से सनसनी, गले पर चोट के निशान: पुलिस जांच में जुटी