in

हिमाचल प्रदेश: ज्वालामुखी के शिव मंदिर में श्रद्धालु का श**व मिलने से सनसनी, गले पर चोट के निशान: पुलिस जांच में जुटी

TROWS

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मुख्य मंदिर मार्ग पर स्थित एक शिव मंदिर के अंदर युवक का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान 25 वर्षीय गुरबक्श सिंह के रूप में हुई है। वह पंजाब के लुधियाना जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। मंदिर परिसर में शव मिलने की सूचना स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस को दी थी।

पुलिस के अनुसार, युवक के गले और शरीर के कुछ हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं। घटनास्थल से एक पेपर-कटर भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Doon valley school

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए धर्मशाला से फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किए।

JPERC 2025

एएसपी आरपी जसवाल और थाना प्रभारी संदीप पटियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की जांच की। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के साथ संभावित प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए हैं।

CCTV फुटेज की भी जांच

पुलिस मंदिर मार्ग और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में युवक को रात के समय मंदिर के आसपास घूमते हुए देखे जाने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला है।

पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। युवक के पास से किसी सुसाइड नोट के मिलने की जानकारी भी सामने नहीं आई है।

नरबलि की चर्चा, लेकिन पुष्टि नहीं

घटना के बाद इलाके में नरबलि को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी भी बात की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और CCTV फुटेज के आधार पर ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mandi News: घर में सोता रहा बुजुर्ग दंपति, दूसरे कमरे में चोरों ने तोड़ी अलमारी और ले उड़े लाखों के गहने

Mandi News: घर में सोता रहा बुजुर्ग दंपति, दूसरे कमरे में चोरों ने तोड़ी अलमारी और ले उड़े लाखों के गहने

शर्मसार! हिमाचल घूमने आई हरियाणा की महिला के साथ होटल में दुष्कर्म, ट्रिप कैप्टन पर आरोप और केस दर्ज…..

शर्मसार! हिमाचल घूमने आई हरियाणा की महिला के साथ होटल में दुष्कर्म, ट्रिप कैप्टन पर आरोप और केस दर्ज…..