in

शर्मसार! हिमाचल घूमने आई हरियाणा की महिला के साथ होटल में दुष्कर्म, ट्रिप कैप्टन पर आरोप और केस दर्ज…..

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र में हरियाणा से घूमने आई एक महिला ने अपने साथ दुष्कर्म होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। शिकायत मिलने के बाद बंजार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, महिला पर्यटन के लिए बंजार आई थी। उसने आरोप लगाया कि पुलिस थाना बंजार के तहत आने वाले एक होटल में उसके साथ आए व्यक्ति ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और दुष्कर्म किया।

शिकायत में महिला ने संबंधित व्यक्ति की पहचान अभिषेक फोरे के रूप में बताई है, जो कथित तौर पर ट्रिप कैप्टन के तौर पर उसके साथ था।

Doon valley school

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाने के साथ ही शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें अन्य कोई व्यक्ति शामिल था या नहीं।

JPERC 2025

एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने मामले में केस दर्ज होने की पुष्टि की है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल प्रदेश: ज्वालामुखी के शिव मंदिर में श्रद्धालु का श**व मिलने से सनसनी, गले पर चोट के निशान: पुलिस जांच में जुटी

हिमाचल प्रदेश: ज्वालामुखी के शिव मंदिर में श्रद्धालु का श**व मिलने से सनसनी, गले पर चोट के निशान: पुलिस जांच में जुटी

लो जी! अब हरियाणा रोडवेज की बस से 9 ग्राम चिट्टा बरामद, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

लो जी! अब हरियाणा रोडवेज की बस से 9 ग्राम चिट्टा बरामद, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार