in

लो जी! अब हरियाणा रोडवेज की बस से 9 ग्राम चिट्टा बरामद, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

TROWS

शिमला: हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में शिमला पुलिस ने शोघी के पास हरियाणा रोडवेज की बस में सवार एक युवक को कथित तौर पर चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई 8 अगस्त को बालूगंज थाना क्षेत्र के शोघी के नजदीक की गई। पुलिस टीम हरियाणा रोडवेज की बसों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बस में बैठे एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं।

इसके बाद पुलिस ने युवक के पिट्ठू बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से करीब 9 ग्राम हेरोइन, जिसे आमतौर पर चिट्टा कहा जाता है, बरामद हुई। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर युवक को गिरफ्तार कर लिया।

Doon valley school

गिरफ्तार युवक की पहचान प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। उसकी उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है और वह रामपुर क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बालूगंज पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक के पास कथित तौर पर बरामद नशीला पदार्थ कहां से आया और इसे किस स्थान पर ले जाया जा रहा था।

JPERC 2025

पुलिस आरोपी से पूछताछ के साथ नशे की सप्लाई से जुड़े संभावित संपर्कों की भी जांच कर रही है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड की मांग कर रही है, ताकि मामले की आगे की जांच की जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शर्मसार! हिमाचल घूमने आई हरियाणा की महिला के साथ होटल में दुष्कर्म, ट्रिप कैप्टन पर आरोप और केस दर्ज…..

शर्मसार! हिमाचल घूमने आई हरियाणा की महिला के साथ होटल में दुष्कर्म, ट्रिप कैप्टन पर आरोप और केस दर्ज…..

IGMC शिमला में जल्द शुरू होगी बोन मैरो ट्रांसप्लांट सुविधा, हिमाचल सरकार ने जारी किए ₹83.85 करोड़

IGMC शिमला में जल्द शुरू होगी बोन मैरो ट्रांसप्लांट सुविधा, हिमाचल सरकार ने जारी किए ₹83.85 करोड़