in

पांवटा साहिब: यमुना किनारे बनी भव्य महाराजा अग्रसेन धर्मशाला, डॉ. राजीव बिंदल ने किया उद्घाटन

पांवटा साहिब: महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पांवटा साहिब में नवनिर्मित महाराजा अग्रसेन धर्मशाला का उद्घाटन किया गया। श्री यमुना रिवर बैंक स्थित महाराजा अग्रसेन सभा परिसर में आयोजित समारोह में भाजपा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर धर्मशाला का विधिवत लोकार्पण किया।

यमुना नदी के किनारे बनी यह धर्मशाला आधुनिक सुविधाओं से तैयार की गई है। इसमें करीब 250 लोगों के बैठने की क्षमता वाला बड़ा सामुदायिक हॉल और एक पुस्तकालय बनाया गया है। भवन के पिछले हिस्से से यमुना नदी का किनारा दिखाई देता है। इस नई धर्मशाला को अग्रवाल समाज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे सामाजिक, धार्मिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।

हवन-यज्ञ और भजन संध्या से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

समारोह की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठानों और हवन-यज्ञ के साथ हुई। इस दौरान अग्रवाल समाज के लोगों ने हवन में आहुतियां डालकर समाज की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इसके बाद महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में आयोजित भजन संध्या ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान

JPERC 2025

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. राजीव बिंदल ने महाराजा अग्रसेन जी के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के लोगों से समानता, सहयोग, सेवा और जनकल्याण के सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया।

डॉ. बिंदल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का ‘एक ईंट और एक रुपया’ का सिद्धांत समाज में आपसी सहयोग और समानता का संदेश देता है। इस व्यवस्था के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम के संयोजक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज दीवान ने भी महाराजा अग्रसेन जी के विचारों को याद करते हुए उन्हें सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का समर्थक बताया।

बड़ी संख्या में पहुंचे समाज के लोग

इस अवसर पर पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग परिवार सहित शामिल हुए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाराजा अग्रसेन सभा के अध्यक्ष अशोक गोयल, महासचिव विशांत गर्ग, कोषाध्यक्ष मोहन अग्रवाल और कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने योगदान दिया।

समारोह के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और भंडारे का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में अरविंद गोयल, अतुल अग्रवाल, अरुण गोयल, आदर्श बंसल, राकेश बंसल, संजय गोयल, ब्रजेश गोयल, देवीदयाल गुप्ता, वेद प्रकाश जिंदल, अरविंद बंसल, डॉ. शरद और प्रमोद गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब: अवनीत सिंह लाम्बा ने किया “संघर्ष से शिखर तक” स्मारिका का विमोचन, प्रो. संतोष कुमार की यादों को किया साझा

पांवटा साहिब: अवनीत सिंह लाम्बा ने किया “संघर्ष से शिखर तक” स्मारिका का विमोचन, प्रो. संतोष कुमार की यादों को किया साझा

Paonta Sahib: नेरवा उत्सव में गूंजा ‘कबड्डी-कबड्डी’, स्कॉलर्स क्लब ने उपविजेता बनकर बटोरी वाहवाही…

Paonta Sahib: नेरवा उत्सव में गूंजा ‘कबड्डी-कबड्डी’, स्कॉलर्स क्लब ने उपविजेता बनकर बटोरी वाहवाही…