Himachal Crime News: पिकअप से देसी शराब का बड़ा जखीरा बरामद! 149 पेटी पकड़ी, हिरासत में लिया ड्राइवर

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश की जिला कांगड़ा पुलिस ने गाड़ी से अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया है। सोमवार देर रात को की गई इस कार्रवाई के तहत चालक को गिरफ्तार किया गया है।

Himachal Crime News: पिकअप से देसी शराब का बड़ा जखीरा बरामद! 149 पेटी पकड़ी, हिरासत में लिया ड्राइवर
दरअसल, पुलिस की टीम हनुमान मंदिर के पास, पुराना कांगड़ा के पास मौजूद थी। तभी पिकअप गाड़ी (नंबर HP90A 1656) सामने से आई जिसे पुलिस ने जांच के लिए रुकवा लिया।

जब तलाशी ली गई तो गाड़ी से 149 पेटी अवैध देसी शराब मार्का वी आर वी संतरा बरामद की गई। इसपर गाड़ी चालक सृजन शर्मा पुत्र सुनील कुमार शर्मा निवासी गांव क्यारी डाकघर व तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा से शराब ले जाने से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा।


मगर चालक इसपर कोई भी जवाब नहीं दे पाया। जिसके चलते पुलिस ने शराब की पेटियों को गाड़ी सहित जब्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 53/26, धारा 39(1)A के तहत मामला दर्ज किया।
उधर, डीएसपी अंकित शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और कहां सप्लाई की जानी थी इसको लेकर जांच तेज कर दी गई है।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



