in

SDM द्विज गोयल ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं के लिए मिला बड़ा प्रोत्साहन

TROWS

पांवटा साहिब के शहीद कमलकांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटड़ी व्यास में खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पांवटा साहिब के एसडीएम द्विज गोयल ने खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। यह स्पोर्ट्स किट समाजसेवी ओमप्रकाश ठाकुर (ICDRC) की ओर से उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत संबोधन के साथ हुई। अपने संबोधन में एसडीएम द्विज गोयल ने कहा कि खिलाड़ियों को समय-समय पर सम्मान और सहयोग मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और दूसरे विद्यार्थी भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय के छात्रों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

समाजसेवी ओमप्रकाश ठाकुर की इस पहल की सराहना करते हुए एसडीएम ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने में समाज की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे प्रयास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए नई ऊर्जा का काम करते हैं।

Doon valley school

विद्यालय के प्रधानाचार्य जीवन प्रकाश जोशी ने एसडीएम का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवा प्रशासनिक अधिकारी द्विज गोयल अपने संघर्ष और उपलब्धियों के कारण विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार, यहां के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण और रजत पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। पिछले वर्ष विद्यालय के 20 खिलाड़ियों ने हैंडबॉल, योग, रग्बी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। वहीं 54 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

JPERC 2025

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्राचार्य अजय शर्मा, नंद लाल, प्रवक्ता रघुबीर तोमर, शशि गुप्ता, शारीरिक शिक्षा शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी, सुशील कुमार, ज्योति चतर चौहान सहित विद्यालय के शिक्षक और अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। समारोह का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Paonta Sahib: NEET पेपर लीक पर पांवटा के छात्रों का बड़ा कदम, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

Paonta Sahib: NEET पेपर लीक पर पांवटा के छात्रों का बड़ा कदम, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

हिमाचल में तेज रफ्तार का कहर: महिला को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार युवक-युवती की दर्दनाक मौ*त

हिमाचल में तेज रफ्तार का कहर: महिला को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार युवक-युवती की दर्दनाक मौ*त