in

Paonta Sahib: NEET पेपर लीक पर पांवटा के छात्रों का बड़ा कदम, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

Paonta Sahib: NEET पेपर लीक पर पांवटा के छात्रों का बड़ा कदम, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

Paonta Sahib: NEET पेपर लीक पर पांवटा के छात्रों का बड़ा कदम, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

Paonta Sahib: NEET पेपर लीक पर पांवटा के छात्रों का बड़ा कदम, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

TROWS

पांवटा साहिब: नीट पेपर लीक मामले को लेकर पांवटा साहिब में छात्रों ने शुक्रवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग उठाई। श्री गुरु गोबिंद सिंह राजकीय महाविद्यालय और बीकेडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमेन के विद्यार्थियों ने रैली निकालने के बाद एसडीएम पांवटा साहिब के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

छात्रों का कहना था कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों युवाओं की मेहनत और उनके भविष्य को प्रभावित करती हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का भरोसा तभी कायम रहेगा, जब परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और सुरक्षित होगी।

ज्ञापन में छात्रों ने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत, सुरक्षित और जवाबदेह बनाया जाए।

Doon valley school

प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखना हर नागरिक का अधिकार है। इसलिए छात्रों की समस्याओं और चिंताओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उनका कहना था कि शिक्षा व्यवस्था में विश्वास बनाए रखने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे।

प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने की मांग भी उठाई। उनका कहना था कि लगातार सामने आ रही परीक्षा संबंधी अनियमितताओं से छात्रों का भरोसा कमजोर हुआ है और इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

JPERC 2025

विद्यार्थियों ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक है। इसका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध नहीं, बल्कि देश के विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

ज्ञापन में प्रमुख मांगों में निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित बनाना, छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज़ का सम्मान और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने जैसे मुद्दे शामिल रहे। छात्रों ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

म्यूटेशन के बदले रिश्वत का खेल बेनकाब! एक लाख लेते ही विजिलेंस ने दबोचे तीन आरोपी

म्यूटेशन के बदले रिश्वत का खेल बेनकाब! एक लाख लेते ही विजिलेंस ने दबोचे तीन आरोपी