in

म्यूटेशन के बदले रिश्वत का खेल बेनकाब! एक लाख लेते ही विजिलेंस ने दबोचे तीन आरोपी

TROWS

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गोहर क्षेत्र में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जमीन के म्यूटेशन (नामांतरण) के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में कानूनगो, पटवारी और उनके सहायक को गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस ने पटवारी सहायक को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा, जिसके बाद दो अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता पूर्ण चंद ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि उसकी जमीन का म्यूटेशन करने के लिए दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने मामले की गोपनीय जांच की। शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने पर अधिकारियों ने पूरी योजना बनाकर कार्रवाई की।

योजना के तहत रिश्वत की पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये देने का समय तय किया गया। आरोपियों ने यह राशि लेने के लिए अपने सहायक ललित कुमार को भेजा। जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय योजना के अनुसार रुपये सौंपे, मौके पर पहले से मौजूद विजिलेंस टीम ने ललित कुमार को रंगे हाथ पकड़ लिया।

Doon valley school

इस कार्रवाई के बाद विजिलेंस ने मामले में नाम आने पर कानूनगो बंसी लाल और पटवारी अरुण धीमान से भी पूछताछ की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि कानूनगो बंसी लाल जल्द सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही वह भ्रष्टाचार के आरोप में कानून के शिकंजे में आ गए।

विजिलेंस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब जांच इस बात पर भी केंद्रित है कि इस पूरे मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका थी या नहीं।

JPERC 2025

डीएसपी विजिलेंस प्रियंक गुप्ता ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी, ताकि पूछताछ के दौरान रिश्वत मांगने और लेने से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब कॉलेज में लगा रक्तदान शिविर! युवाओं ने दिखाई इंसानियत की मिसाल: जुटीं 30 यूनिट रक्त

पांवटा साहिब कॉलेज में लगा रक्तदान शिविर! युवाओं ने दिखाई इंसानियत की मिसाल: जुटीं 30 यूनिट रक्त

Paonta Sahib: NEET पेपर लीक पर पांवटा के छात्रों का बड़ा कदम, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

Paonta Sahib: NEET पेपर लीक पर पांवटा के छात्रों का बड़ा कदम, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन