Kangra: 17 वर्षीय छात्र की मौ**त से मचा हड़कंप, घर में पसरा मातम

कांगड़ा न्यूज: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में 17 वर्षीय छात्र की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना कांगड़ा शहर के पास स्थित एक गांव की बताई जा रही है। घटना के समय छात्र की मां घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान छात्र अपने कमरे में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
कुछ समय बाद जब परिजनों ने उसे आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार के सदस्यों ने खिड़की से कमरे के अंदर देखा। छात्र कमरे में गंभीर अवस्था में मिला।


परिजनों ने बिना देरी किए उसे उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि छात्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


