in

हिमाचल में तेज रफ्तार का कहर: महिला को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार युवक-युवती की दर्दनाक मौ*त

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब उपमंडल के पंजोआ क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होने से सड़क किनारे पैदल चल रही एक बुजुर्ग महिला इसकी चपेट में आ गई। हादसे में बाइक पर सवार युवक और युवती की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

TROWS

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार करीब 12:15 बजे युवक और युवती बाइक पर पंजोआ क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पैदल जा रही 60 वर्षीय महिला से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए मानवता का परिचय देते हुए तीनों घायलों को निजी वाहन से सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवती और घायल महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया। उपचार के दौरान युवती ने भी दम तोड़ दिया। घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है और डॉक्टर उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Doon valley school

मृतकों की पहचान 20 वर्षीय सक्षम ठाकुर और 22 वर्षीय नेहा के रूप में हुई है। दोनों ऊना जिले के जसवां क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायल महिला की पहचान सुमन देवी के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे के बाद बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

JPERC 2025

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SDM द्विज गोयल ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं के लिए मिला बड़ा प्रोत्साहन

SDM द्विज गोयल ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं के लिए मिला बड़ा प्रोत्साहन

हिमाचल में बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे मलबे ने टैक्सी को दबाया! 13 लोगों की दर्दनाक मौ*त, 6 महीने की बच्ची भी शामिल….

हिमाचल में बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे मलबे ने टैक्सी को दबाया! 13 लोगों की दर्दनाक मौ*त, 6 महीने की बच्ची भी शामिल….