in

हिमाचल में बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे मलबे ने टैक्सी को दबाया! 13 लोगों की दर्दनाक मौ*त, 6 महीने की बच्ची भी शामिल….

TROWS

लाहौल-स्पीति: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को शोक में डाल दिया। उदयपुर-किलाड़ सड़क मार्ग पर कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी से भारी मलबा और चट्टानें गिरने से एक टैक्सी उसकी चपेट में आ गई। हादसा इतना भयावह था कि वाहन पूरी तरह मलबे के नीचे दब गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टैक्सी कुल्लू से पांगी की ओर जा रही थी। जिला प्रशासन के मुताबिक वाहन (टाटा सूमो) में चालक सहित कुल 13 लोग सवार थे। सभी की इस हादसे में मौत हो गई। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और प्रशासन द्वारा आधिकारिक पुष्टि के बाद ही नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, सीमा सड़क संगठन (BRO) और अन्य राहत एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचाव दल ने तुरंत मलबा हटाने का काम शुरू किया और राहत अभियान देर तक जारी रहा।

Doon valley school

उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष किरण भड़ाना ने बताया कि हादसा संसारीनाला-किलाड़-थिरोट-तादी सड़क पर लोहनी/कडू नाला के पास भूस्खलन होने के कारण हुआ। पहाड़ी से अचानक गिरी चट्टानों और मलबे ने टैक्सी को पूरी तरह दबा दिया।

प्रशासन का कहना है कि राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। मौके पर मौजूद टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। घटना के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

JPERC 2025

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि हादसे से जुड़ी किसी भी अपुष्ट या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें। केवल प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी को ही सही माना जाए।

बरसात के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे समय में प्रशासन ने यात्रियों से मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही सफर करने तथा संवेदनशील मार्गों पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमाचल में तेज रफ्तार का कहर: महिला को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार युवक-युवती की दर्दनाक मौ*त

हिमाचल में तेज रफ्तार का कहर: महिला को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार युवक-युवती की दर्दनाक मौ*त