Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour : रॉड से पीट-पीट कर दिया हत्या की वारदात को अंजाम, मौत…

Sirmour : रॉड से पीट-पीट कर दिया हत्या की वारदात को अंजाम, मौत…

Sirmour : रॉड से पीट-पीट कर दिया हत्या की वारदात को अंजाम, मौत…

TROWS

औद्योगिक नगरी कालाअंब में दो लोगों के बीच आपसी कहासुनी के चलते एक ने रॉड से पीट-पीटकर दूसरे को मौत के घाट उतारा है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है।

Holi 2026 -2

जानकारी के मुताबिक औद्योगिक नगरी कालाअंब में बिहार के एक प्रवासी मजदूर ने उसी के गांव के रहने वाले ठेकेदार पर रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

Indian Public School

जानकारी है कि कालाअंब के अंबिका एलॉयज कंपनी में लेबर का काम करने वाले रमेश दास ने अपने ही गांव के ठेकेदार अरविंद पर रॉड से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है।

Doon valley school

बता दें कि गुरुवार देर रात को जब ठेकेदार अरविंद शौच के लिए बाथरूम जा रहा था तो उसी के गांव के मजदूर रमेश दास ने उस पर हमला कर दिया, जिसके चलते वह खून से लथपथ जमीं पर गिर पड़ा।

घायल अवस्था में अरविंद को कालाअंब के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

जानकारी है कि मजदूर रमेश दास करीब 5 महीने से अरविंद के पास काम कर रहा था , लेकिन अरविंद द्वारा 5 महीने की पगार नहीं दी गई थी जिसके चलते वह काफी गुस्से में था।

पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने वाले मजदूर रमेश ने एक अन्य मजदूर पर भी हमला करने की कोशिश की है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल नाम भेज दिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Written by Newsghat Desk

महेश कोहली आनी विधानसभा के चुनाव समन्वयक नियुक्त, पीसीसी प्रमुख प्रतिभा सिंह ने जारी किए आदेश

महेश कोहली आनी विधानसभा के चुनाव समन्वयक नियुक्त, पीसीसी प्रमुख प्रतिभा सिंह ने जारी किए आदेश

Emotional Addiction: कहीं आप भी तो नहीं हो रहे हैं Emotional Addiction के शिकार, जानना चाहते हैं तो पढ़िए…

Emotional Addiction: कहीं आप भी तो नहीं हो रहे हैं Emotional Addiction के शिकार, जानना चाहते हैं तो पढ़िए…