in

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हरिपुरधार में 4.74 ग्राम चिट्टे के साथ शिमला का युवक गिरफ्तार

सिरमौर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संगड़ाह पुलिस ने एक युवक को चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.74 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को संगड़ाह पुलिस की टीम हरिपुरधार स्थित हैलीपैड के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति हरिपुरधार के आसपास हेरोइन यानी चिट्टे की खरीद-फरोख्त में संलिप्त है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए व्यक्ति पर नजर रखी और उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से 4.74 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान साहिल शर्मा निवासी गांव लोहाणधार, डाकघर मझौली, तहसील कुपवी, जिला शिमला के रूप में हुई है।

पुलिस थाना संगड़ाह में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आरोपी नशे का यह पदार्थ कहां से लाया था और क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं।

JPERC 2025

सिरमौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sirmour News: नाहन में भारी वाहनों पर सख्ती: डीएसपी शक्ति सिंह ने देर रात खुद संभाला मोर्चा, नियम तोड़ने वालों पर रहेगी नजर

Sirmour News: नाहन में भारी वाहनों पर सख्ती: डीएसपी शक्ति सिंह ने देर रात खुद संभाला मोर्चा, नियम तोड़ने वालों पर रहेगी नजर

सिरमौर: सतौन बस स्टैंड के पास 604 ग्राम चरस के साथ शिलाई का व्यक्ति गिरफ्तार, SIU नाहन ने दबोचा

सिरमौर: सतौन बस स्टैंड के पास 604 ग्राम चरस के साथ शिलाई का व्यक्ति गिरफ्तार, SIU नाहन ने दबोचा