in

Sirmour News: नाहन में भारी वाहनों पर सख्ती: डीएसपी शक्ति सिंह ने देर रात खुद संभाला मोर्चा, नियम तोड़ने वालों पर रहेगी नजर

Sirmour News: मोगीनंद स्थित फीनिक्स कंपनी के पास हुए भारी भूस्खलन के कारण कालाअंब-नाहन राष्ट्रीय राजमार्ग-07 का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यहां भारी वाहनों की आवाजाही को असुरक्षित घोषित किया गया है। इसके चलते जिला प्रशासन ने इस मार्ग पर कुछ श्रेणी के वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

प्रशासन के आदेशों के अनुसार डबल एक्सल वाहन, ट्राले, टिप्पर और डंपर, चाहे खाली हों या उनमें सामान लदा हो, प्रभावित सड़क से नहीं गुजर सकेंगे। ऐसे वाहनों को हरियाणा के खिजराबाद होकर जाने वाले वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन के इन आदेशों को प्रभावी ढंग से लागू करवाने के लिए सिरमौर पुलिस भी पूरी तरह सक्रिय है। 30 अक्टूबर की देर रात डीएसपी नाहन शक्ति सिंह ने खुद जुड्डा का जोहड़ के समीप नाका लगाया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद रहकर वाहनों की आवाजाही पर नजर रखी और प्रतिबंधित वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए व्यवस्था का निरीक्षण किया।

सिरमौर पुलिस ने साफ किया है कि जिला प्रशासन के आदेशों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। जब तक संबंधित सड़क को भारी वाहनों के लिए सुरक्षित घोषित नहीं किया जाता, तब तक प्रतिबंध जारी रहेंगे।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही इस्तेमाल करें। पुलिस के अनुसार इन नियमों का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि सड़क हादसों की आशंका को कम करना और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

JPERC 2025

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब में 18 वर्षीय युवती ने उठाया खौफनाक कदम! मौ**त के बाद मामला जांच के दायरे में….

पांवटा साहिब में 18 वर्षीय युवती ने उठाया खौफनाक कदम! मौ**त के बाद मामला जांच के दायरे में….