पांवटा साहिब में 18 वर्षीय युवती ने उठाया खौफनाक कदम! मौ**त के बाद मामला जांच के दायरे में….
पांवटा साहिब: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के अमरकोट से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां 18 वर्षीय युवती की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद से परिजन गहरे सदमे में हैं, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, युवती मूल रूप से उत्तर प्रदेश के छपरा की रहने वाली थी। उसका परिवार पिछले करीब 25-26 वर्षों से पांवटा साहिब में रह रहा है और यहां किराए के मकान में रहता है। युवती के पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं। परिवार में युवती की एक बहन भी है।
परिजनों से हुई बातचीत के अनुसार, युवती स्थानीय कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। बीते दिन उसका परीक्षा से संबंधित मामला सामने आया था। बताया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान नकल के आरोप में उसे शिक्षक की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इस घटना और युवती की मौत के बीच किसी तरह के संबंध की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

परिजनों के मुताबिक, युवती पढ़ाई में अच्छी थी। इस दुखद घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के वास्तविक कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी और जांच के निष्कर्ष सामने आने का इंतजार है।


