in

Sirmour News : आंजभोज को ‘बिका हुआ’ बताने वाली सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Sirmour News : आंजभोज को ‘बिका हुआ’ बताने वाली सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Sirmour News : आंजभोज को ‘बिका हुआ’ बताने वाली सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Sirmour News : आंजभोज को ‘बिका हुआ’ बताने वाली सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, पुलिस से कार्रवाई की मांग

TROWS

पांवटा साहिब: पंचायत चुनाव परिणामों के बाद सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी को लेकर आंजभोज क्षेत्र में विवाद खड़ा हो गया है। क्षेत्र के लोगों ने एक महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि फेसबुक पर की गई पोस्ट से पूरे आंजभोज क्षेत्र की जनता का अपमान हुआ है और उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।

थाना प्रभारी पांवटा साहिब को सौंपे गए शिकायत पत्र में कहा गया है कि हाल ही में पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव संपन्न हुए थे। आंजभोज क्षेत्र की कुछ पंचायतें जिला परिषद वार्ड सतौन तथा कुछ शिलाई क्षेत्र में आती हैं। चुनाव परिणाम 1 जून 2026 को घोषित किए गए थे।

शिकायत के अनुसार, चुनाव परिणाम आने के बाद एक फेसबुक अकाउंट से पोस्ट की गई, जिसमें लिखा गया कि “आंजभोज बिक गया जिला परिषद चुनावों में और कुछ मूर्ख उस सौदे पर भी गर्व कर रहे हैं। लोकतंत्र बिके तो शर्म होनी चाहिए।”

Doon valley school

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि इस टिप्पणी से यह संदेश गया कि आंजभोज के लोगों ने अपने वोट बेच दिए और चुनाव प्रक्रिया को धन के प्रभाव में प्रभावित किया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इससे क्षेत्र के लगभग 25 हजार लोगों की छवि धूमिल हुई है और उन्हें समाज में अपमानित महसूस करना पड़ रहा है।

शिकायत पत्र में कहा गया है कि आंजभोज एक सम्मानित और जागरूक क्षेत्र है। ऐसे में पूरे क्षेत्र को निशाना बनाकर की गई टिप्पणी न केवल लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने वाले मतदाताओं की प्रतिष्ठा पर भी सवाल खड़े करती है।

JPERC 2025

लोगों ने आरोप लगाया है कि संबंधित महिला द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार ऐसी टिप्पणियां की जा रही हैं, जिससे क्षेत्र में रोष का माहौल है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस प्रकार की पोस्ट से सामाजिक और राजनीतिक तनाव बढ़ सकता है तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।

क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी क्षेत्र विशेष की जनता को बदनाम करने वाली टिप्पणियों पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए।

फिलहाल शिकायत पुलिस के पास पहुंच चुकी है और अब आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमाचल से चंडीगढ़ पढ़ने गई छात्रा बनी नशे की शिकार, घर से लाखों के जेवर लेकर प्रेमी संग फरार….

हिमाचल से चंडीगढ़ पढ़ने गई छात्रा बनी नशे की शिकार, घर से लाखों के जेवर लेकर प्रेमी संग फरार….