in ,

हिमाचल से चंडीगढ़ पढ़ने गई छात्रा बनी नशे की शिकार, घर से लाखों के जेवर लेकर प्रेमी संग फरार….

TROWS

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चंडीगढ़ में पढ़ाई करने गई एक 20 वर्षीय छात्रा नशे के काले जाल में फंस गई। शातिर गिरोह ने पहले उसे ड्रग्स की लत लगाई, फिर उसी के जरिए उसके अपने ही घर में लाखों की चोरी करवा दी।

पीजी से अचानक गायब हुई छात्रा

छात्रा चंडीगढ़ के पास एक पेइंग गेस्ट (PG) में रहकर पढ़ाई कर रही थी। कुछ दिनों पहले पीजी संचालक ने उसके असामान्य व्यवहार की सूचना परिजनों को दी। इसके तुरंत बाद छात्रा अचानक गायब हो गई और उसका मोबाइल भी बंद हो गया।
परिजनों ने दो दिनों तक लगातार तलाश की। काफी मशक्कत के बाद उसे एक संदिग्ध ठिकाने से बरामद किया गया।

Doon valley school

परिजनों के सामने शादी की जिद

जब परिजन उस ठिकाने पर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। कमरे में नशीले पदार्थ बिखरे पड़े थे। नशे की हालत में डूबी बेटी ने परिजनों के साथ घर लौटने से साफ मना कर दिया।

JPERC 2025

उसने वहां मौजूद एक संदिग्ध युवक से तुरंत शादी करने की जिद पकड़ ली।

बिलासपुर लौटते ही खुला चोरी का राज

निराश होकर जब माता-पिता बिलासपुर अपने घर लौटे, तो उनके होश उड़ गए। घर की अलमारी से सोने और चांदी के सारे कीमती आभूषण गायब थे।
परिजनों ने जब दोबारा बेटी से संपर्क किया, तो उसने सच उगल दिया। उसने कबूल किया कि वह घर से निकलते समय सारे जेवर अपने साथ ले गई थी। इस खुलासे के बाद वह उसी युवक के साथ फरार हो गई।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पीड़ित परिवार का आरोप है कि एक संगठित गिरोह उनकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा है। नशा देकर उसकी मानसिक स्थिति का फायदा उठाया जा रहा है।

जानकारी देते हुए एसपी संदीप धवल ने बताया कि परिजनों की औपचारिक शिकायत मिल चुकी है। मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्कूल छोड़ने के बहाने भांजी से छेड़छाड़ करने वाले कलयुगी चाचा को 3 साल की जेल, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

स्कूल छोड़ने के बहाने भांजी से छेड़छाड़ करने वाले कलयुगी चाचा को 3 साल की जेल, कोर्ट ने लगाया जुर्माना