in

स्कूल छोड़ने के बहाने भांजी से छेड़छाड़ करने वाले कलयुगी चाचा को 3 साल की जेल, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

TROWS

हिमाचल प्रदेश की एक विशेष अदालत ने रिश्तों को शर्मसार करने वाले एक आरोपी को कड़ी सजा सुनाई है। फास्ट ट्रैक स्पेशल पॉक्सो (POCSO) कोर्ट ने नाबालिग भांजी से अश्लील हरकतें करने के मामले में दोषी को तीन साल के कठोर कारावास की सजा दी है। अदालत ने उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

यह मामला नवंबर 2023 का है। देहरा उपमंडल की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा अपने स्कूल जा रही थी। रास्ते में रिश्ते के एक चाचा ने उसे झांसा देकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। आरोपी ने बच्ची को स्कूल छोड़ने की बात कही थी।

आरोपी गाड़ी को स्कूल ले जाने के बजाय एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने नाबालिग के साथ जबरन छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

Doon valley school

डरी हुई पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया और जांच के बाद चार्जशीट अदालत में पेश की।

अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने पीड़िता का पक्ष बेहद मजबूती से रखा। इस संवेदनशील मामले में कुल 21 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। गवाहों और सबूतों के आधार पर आरोपी का दोष पूरी तरह सिद्ध हो गया।

JPERC 2025

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय लक्ष्मी की अदालत ने इस कृत्य को गंभीर माना। कोर्ट ने दोषी को तीन साल की सख्त सजा सुनाई। जुर्माना न चुकाने पर दोषी को एक महीने की अतिरिक्त जेल काटनी होगी।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमाचल में मौसम का यू-टर्न: 7 जून तक आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

हिमाचल में मौसम का यू-टर्न: 7 जून तक आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार