in

Sirmour News : श्री रेणुकाजी मेले में प्रसाद वितरण के प्लॉटों की होगी नीलामी, 11 नवंबर को लगेगी बोली

सिरमौर: अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 की तैयारियों के बीच प्रसाद वितरण के लिए प्लॉट आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मेले के दौरान देवशीला और सहस्रधारा में प्रसाद वितरण के लिए उपलब्ध प्लॉटों का आवंटन नीलामी के माध्यम से किया जाएगा।

तहसीलदार ददाहू की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इन प्लॉटों की नीलामी 11 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे आयोजित होगी। यह प्रक्रिया श्री रेणुका विकास बोर्ड के कार्यालय में पूरी की जाएगी। इच्छुक बोलीदाता निर्धारित समय पर नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं।

प्रशासन ने दोनों स्थानों के प्लॉटों के लिए अलग-अलग आरक्षित मूल्य तय किए हैं। इसके तहत सहस्रधारा में स्थित प्लॉट की शुरुआती कीमत 60 हजार रुपये रखी गई है, जबकि देवशीला के प्लॉट का आरक्षित मूल्य 35 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।

सफल बोलीदाता को तुरंत जमा करवानी होगी पूरी राशि

नीलामी में सबसे अधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को निर्धारित पूरी राशि मौके पर ही एकमुश्त जमा करवानी होगी। इसके लिए किसी तरह की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

JPERC 2025

यदि कोई सफल बोलीदाता नीलामी में तय हुई राशि को मौके पर जमा करवाने में असमर्थ रहता है, तो उसकी बोली रद्द कर दी जाएगी। इसके बाद प्रशासन की ओर से नियमों के अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी।

अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला क्षेत्र के प्रमुख आयोजनों में शामिल है। ऐसे में मेले के दौरान प्रसाद वितरण की व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए इन प्लॉटों का आवंटन किया जा रहा है।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिलाई में जलशक्ति विभाग की भर्ती पर BJP का हल्लाबोल, 1 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी….

शिलाई में जलशक्ति विभाग की भर्ती पर BJP का हल्लाबोल, 1 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी….

शिलाई के केलात गांव में भीषण हादसा: खाई में गिरते ही पिकअप में लगी आग, बाल-बाल बचे सभी सवार

शिलाई के केलात गांव में भीषण हादसा: खाई में गिरते ही पिकअप में लगी आग, बाल-बाल बचे सभी सवार