in

Tomato Price Hike: टमाटर ने बिगाड़ा किचन का स्वाद! दामों में आया उछाल, जानिए किस भाग में बिक रहा

TROWS

Tomato Price Hike: टमाटर डालने से सब्‍जी का जायका और रंगत बढ़ जाती है, मगर इन दिनों टमाटर के बढ़े हुए दाम से लोगों के चेहरे लाल हो रहे हैं।

Tomato Price Hike: टमाटर ने बिगाड़ा किचन का स्वाद! दामों में आया उछाल, जानिए किस भाग में बिक रहा

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में टमाटर के दामों में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है जिससे रसोई का बजट बढ़ गया है। हैरानी की बात यह है कि टमाटर के दाम एक सप्ताह में ही आसमान पर जा पहुंचे हैं।

बीते सप्ताह जो टमाटर 50 से 60 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा था। अब इसके दामों में 20 से 30 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। शिमला के लोअर बाजार स्थित सब्जी मंडी में टमाटर 80 रुपये किलो तक बिका है।

Doon valley school

टमाटर के बढ़े हुए भाव के चलते पहले लोग जहां 1 से दो किलो तक टमाटर खरीदकर ले रहे थे, तो वहीं अब आधा किलो टमाटर ले जाने पर मजबूर है।

बढ़ते भाव के चलते सलाद की प्लेट से टमाटर एक तरफ जहां गायब हो चुका है, तो वही लोगों द्वारा सब्जी में भी टमाटर का कम ही इस्तेमाल किया जाने लगा है। ऐसे में लोग आस लगाए बैठे हुए हैं कि कब टमाटर के दाम कम हो।

JPERC 2025

उधर, सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि टमाटर के दामों में उछाल आया है, जबकि बाकी सब्जियों के दाम स्थिर बने हुए हैं। विक्रेताओं का कहना है कि सब्जी मंडी में मांग के मुताबिक टमाटर खेप नहीं पहुंच पा रही है जिसके चलते दामों में इजाफा हुआ है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News: सिरमौर में शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! तीन आरोपी किए काबू

Sirmour News: सिरमौर में शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! तीन आरोपी किए काबू

Accident In Himachal: घने कोहरे से चालक का बिगड़ा संतुलन! सड़क किनारे दीवार से टकराई स्कॉर्पियो

Accident In Himachal: घने कोहरे से चालक का बिगड़ा संतुलन! सड़क किनारे दीवार से टकराई स्कॉर्पियो