Fair deal
Dr Naveen
in

कर्ज पर कर्ज लेकर प्रदेश को बोझ के तले दबा रही जयराम सरकार : मनीष ठाकुर

कर्ज पर कर्ज लेकर प्रदेश को बोझ के तले दबा रही जयराम सरकार : मनीष ठाकुर
Shubham Electronics
Diwali 01

कर्ज पर कर्ज लेकर प्रदेश को बोझ के तले दबा रही जयराम सरकार : मनीष ठाकुर

आप की सरकार आते ही हिमाचल को कर्जमुक्त कर बेहतर मॉडल बनाएगी

हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार लगातार आम आदमी पार्टी के निशाने पर है। इस बार आम आदमी पार्टी ने हिमाचल पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर जयराम सरकार को निशाना साधा है।

Shri Ram

आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष ठाकुर ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आए दिनों प्रदेश सरकार कर्ज पर कर्ज ले रही है जिससे प्रदेश कर्ज के बोझ तले लगातार दबता जा रहा है। प्रदेश आज 65 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा कर्ज लेकर अकंठ कर्ज मे डूब गया है।

प्रदेश सरकार ने इस साल यानि 2022-23 के लिए 51365 करोड़ का बजट पेश किया है लेकिन बजट को अमलीजामा पहनाने के लिए सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में बजट ही नहीं है।

प्रदेश प्रवक्ता ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज हिमाचल पर 65 हजार करोड़ का कर्ज  पहुंच गया है, ये पैसा आखिर गया कहां, न हिमाचल में बेरोजगारी कम हुई, न ही नए स्कूल बने, और न अस्पताल बने और न ही पर्यटन में कोई विकास हुआ और न ही आम जनता को राहत मिली। तो ऐसे में यह पैसा गया तो गया कहां ?

लगता है ये पैसा बीजेपी के नेता विधायक और मंत्री खा गए होंगे। इसका मतलब पिछले साढ़े चार साल में ये सब खा गए, नेताओं ने सारा पैसा डकार लिया, इससे साफ होता है, इस सरकार में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ है जिसकी जांच होनी चाहिए। आम आदमी पार्टी मांग करती है इसकी जांच हो।

JPERC 2025
Diwali 02

प्रदेश प्रवक्ता मनीष ठाकुर ने कहा कि
दिल्ली में जब अरविंद केजरीवाल की सरकार बनी तो दिल्ली सरकार पर भी करोड़ों का कर्जा पिछली दोनों सरकारों ने छोड़ा था आज सवा सात साल में अरविंद केजरीवाल ने सब खत्म ही नहीं किया बल्कि दिल्ली देश की पहली ऐसी सरकार है जिसका बजट सरप्लस है।

Diwali 03
Diwali 03

प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि जिस प्रदेश पर भाजपा शासित सरकार के समय करीब 65 हजार करोड़ रुपए का आर्थिक बोझ पहुँच गया हो वह सरकार प्रदेश की जनता लुभाने के लिए चुनाव से पहले बिजली, पानी फ्री देने की घोषणा कर रही है।

इतना ही नहीं भाजपा की जयराम सरकार महिलाओं को बस मे आधा किराया देने की बात कर रही है। लेकिन आम आदमी पार्टी कि दस्तक से भाजपा में इतना डर और खौफ पहले कभी नहीं देखा है कि प्रदेश कि जनता को इस तरह की घोषणाओं का लाभ दिया जाए।

भाजपा ने अपने साढ़े चार साल के शासन में कुछ किया नहीं अब जब आम आदमी पार्टी की पहली एंट्री से ही प्रदेश की जनता को अगर इस तरह की घोषणाएं देने का ऐलान किया जा रहा है सोचो अगर हिमाचल में आम आदमी पार्टी कि सरकार बनती है तो प्रदेशवासियों को कितना लाभ मिलेगा।

प्रदेश प्रवक्ता ने भाजपा और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज हिमाचल को हजारों करोड़ रुपए के कर्ज के बोझ तले डुबाने के लिए सरकार की नाकाम नीतियां रही हैं।

मंत्रियों और विधायकों के शाही खर्चे के चलते आज हिमाचल 65 हजार करोड़ के आर्थिक बोझ के तले दबा हुआ है। प्रदेश की मौजूदा भाजपा शासित सरकार बार-बार केंद्र सरकार से कर्ज ले रही है।

2017 में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल मे 47 हजार करोड़ रुपए के कर्ज था जो 2022 मे शुरू में ही 65 हजार करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। जिससे साफ पता चलता है कि भाजपा और कांग्रेस सरकारें अपने शाही खर्च के लिए कर्ज ले रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अब फिर 1400 करोड़ का कर्ज लेने की तैयारी में है।

हाल ही में जयराम सरकार के मुख्य सचिव ने अपने लिए 45 लाख की लग्जरी गाड़ी कैमरी खरीदी है जबकी जयराम समेत तमाम मंत्री 25 से 35 लाख रुपए की गाड़ियां रखी हैं जिससे साफ दिखता है कि भाजपा शासित जयराम सरकार आम जनता के प्रति कितनी संवेदनहीन है और अपने शाही खर्चों के लिए जनता को अकंठ बोझ में डुबो रही है।

आम आदमी पार्टी प्रदेश की जनता से आग्रह करती है कि आने वाला समय आम आदमी पार्टी यानि ईमानदार, स्वच्छ छवि और राष्ट्रवादी सरकार का है जो प्रदेश के को कर्ज के बोझ में नहीं डुबोएगी बल्कि यहाँ के संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कर कर्ज मुक्त प्रदेश बनाएगी।

Written by newsghat

रेहडी-फड़ी वालों को लाईसेंस जारी करने से पूर्व उनका पुलिस द्वारा सत्यापन करवाना करें सुनिश्चित: विवेक महाजन

रेहडी-फड़ी वालों को लाईसेंस जारी करने से पूर्व उनका पुलिस द्वारा सत्यापन करवाना करें सुनिश्चित: विवेक महाजन

फिर बड़े LPG गैस सिलेंडर के दाम, 1 मई से 104 रुपए का इजाफा..

फिर बड़े LPG गैस सिलेंडर के दाम, 1 मई से 104 रुपए का इजाफा..