in

ड्यूटी से घर लौट रही महिला से दुष्कर्म, राजधानी शिमला में सामने आया मामला

ड्यूटी से घर लौट रही महिला से दुष्कर्म, राजधानी शिमला में सामने आया मामला

ड्यूटी से घर लौट रही महिला से दुष्कर्म,
राजधानी शिमला में सामने आया मामला

पति को जान से मारने की दी धमकी, पुलिस आई हरकत में…

प्रदेश की राजधानी शिमला में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला का मेडिकल करवा लिया है।

पीड़‍ित के अनुसार, 30 दिसंबर को परिचित व्यक्ति उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत में महिला ने कहा कि आरोपी ने उसे धमकी भी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसके पति को जान से मार देगा। महिला के अनुसार 30 दिसंबर शाम करीब सात बजे वह ड्यूटी से वापस घर लौट रही थी।

रास्ते में उसे आरोपी मिला और अश्लील हरकतें करने लगा। आरोपित जबरदस्ती उसे पकड़ कर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि पहले वह डर गई थी। अब शिकायत दर्ज करवाई है।

Written by Newsghat Desk

बदमाश ने मां-बेटी पर किया एसिड से हमला, आरोपी गिरफ्तार

बदमाश ने मां-बेटी पर किया एसिड से हमला, आरोपी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव के लिए टिकट पर भाजपा का मंथन तेज

विधानसभा चुनाव के लिए टिकट पर भाजपा का मंथन तेज