in

पांवटा साहिब में कोटड़ी व्यास फाइटर का जलवा, ‘अस्मिता रग्बी टूर्नामेंट’ की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा….

पांवटा साहिब (सिरमौर)। एम.सी. ग्राउंड पांवटा साहिब में हिमाचल प्रदेश रग्बी एसोसिएशन की ओर से ‘अस्मिता रग्बी सिटी टूर्नामेंट’ का आयोजन किया गया। खेलो इंडिया की ‘अस्मिता’ पहल के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

अंडर-15 वर्ग में कोटड़ी व्यास फाइटर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि माजरा टीम उपविजेता रही। सीनियर वर्ग में द स्प्रिंग नेक्टर अकादमी ने पहला स्थान हासिल किया और कोटड़ी व्यास फाइटर दूसरे स्थान पर रही। दोनों वर्गों में द स्कॉलर होम की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने तेज गति, बेहतर तालमेल, साहस और खेल भावना का परिचय दिया। दीपिका, स्नेहा चौधरी, पायल, दिव्यांशी, श्वेता, श्रद्धा, काजल, रूबी, साक्षी, नंदिता, महक और अनीशा समेत अन्य खिलाड़ियों ने अपनी टीमों की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

महिला खिलाड़ियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर देते हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश रग्बी एसोसिएशन का आयोजन के लिए आभार जताया।

समापन समारोह में समाजसेवी मनीष तोमर मुख्य अतिथि रहे, जबकि समाजसेवी ओमप्रकाश ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में सिविल सप्लाई डायरेक्टर नसीम बेगम और शाहनवाज खान (शानू) सहित कई गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

JPERC 2025

टूर्नामेंट का आयोजन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विकास सूद और सचिव विशाल सरिन के मार्गदर्शन में हुआ। टूर्नामेंट डायरेक्टर धर्मेंद्र चौधरी ने संचालन की जिम्मेदारी संभाली। प्रतियोगिता में 14 टीमों की करीब 130 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। मैचों को निष्पक्ष तरीके से करवाने में रेफरी और तकनीकी अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समापन पर विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। धर्मेंद्र चौधरी ने सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों और अतिथियों का सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Paonta Sahib: भंगानी में 4 अक्टूबर को होगा दसवां ओपन वॉलीबॉल कप, विजेता को मिलेंगे 21 हजा

Paonta Sahib: भंगानी में 4 अक्टूबर को होगा दसवां ओपन वॉलीबॉल कप, विजेता को मिलेंगे 21 हजा