in

पांवटा साहिब के पीएम श्री स्कूल में शिक्षकों की नई वर्दी ने खींचा ध्यान, अनुशासन और एकरूपता का दिया संदेश

पांवटा साहिब, 1 अक्टूबर। पांवटा साहिब के तारुवाला स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 1 अक्टूबर से शिक्षकों के लिए नई वर्दी व्यवस्था लागू की गई है। विद्यालय के सभी शिक्षक अब निर्धारित यूनिफॉर्म में स्कूल पहुंच रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य स्कूल में एकरूपता, अनुशासन और पेशेवर माहौल को बढ़ावा देना है।

प्रधानाचार्य जोगीराम कन्याल के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस व्यवस्था को स्कूल की कार्यप्रणाली में एक नया बदलाव माना जा रहा है। विद्यालय के सीबीएसई से संबद्ध होने के बाद स्कूल प्रशासन की ओर से शिक्षकों की वर्दी को लेकर यह पहल की गई है।

नई वर्दी में शिक्षक एक समान नजर आए, जिससे स्कूल परिसर में अनुशासन और टीम भावना का संदेश देखने को मिला। स्कूल प्रबंधन का मानना है कि शिक्षक स्वयं अनुशासन और एकरूपता का उदाहरण पेश करेंगे तो इसका सकारात्मक प्रभाव विद्यार्थियों पर भी पड़ेगा।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य जोगीराम कन्याल ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्दी केवल पहनावा नहीं है, बल्कि यह संस्था की पहचान और जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि एक जैसी वर्दी से शिक्षकों में आपसी जुड़ाव और विद्यालय के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

प्रधानाचार्य ने नई व्यवस्था की शुरुआत के लिए सभी शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्कूल में अनुशासन और बेहतर व्यवस्था के लिए इस तरह के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

JPERC 2025

विद्यालय में शिक्षकों की नई वर्दी को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में भी उत्साह देखने को मिला। स्कूल प्रशासन को उम्मीद है कि यह पहल विद्यार्थियों में भी अनुशासन, एकरूपता और संस्थान के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने में सहायक होगी।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब में कोटड़ी व्यास फाइटर का जलवा, ‘अस्मिता रग्बी टूर्नामेंट’ की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा….

पांवटा साहिब में कोटड़ी व्यास फाइटर का जलवा, ‘अस्मिता रग्बी टूर्नामेंट’ की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा….