Asha Hospital
Holi 2026
in

हाटी के मुद्दे पर मिला देवी देवताओं का आशीर्वाद, शिलाई में बोले बलदेव तोमर

हाटी के मुद्दे पर मिला देवी देवताओं का आशीर्वाद, शिलाई में बोले बलदेव तोमर

हाटी के मुद्दे पर मिला देवी देवताओं का आशीर्वाद, शिलाई में बोले बलदेव तोमर

TROWS

कार्यकर्ताओं में भाजपा नेता को सिक्कों से तोल कर किया खुशी का इजहार

Holi 2026 -2


हाटी समुदाय के केंद्र सरकार से जनजातीय घोषित करने के बाद पहली बार शिलाई विधानसभा क्षेत्र के बड़वास, कमरऊ, कफोटा, टिम्बी, गंगटोली व शिलाई में बलदेव तोमर का धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें हाटी समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

Indian Public School

शिलाई मे आयोजित अभिनन्दन कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कहा कि हमारे ऊपर देवी देवताओं का आशिर्वाद रहा है क्योंकि कमरऊ मंदिर में मैंने कसम खाई थी कि अगर में हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित नहीं करवा पाया तो में क्षेत्र में वोट मांगने नहीं आऊंगा।

Doon valley school

लेकिन देवी देवताओं ने हमारे क्षेत्र पर पूरा आशिर्वाद रखा और केंद्र सरकार ने हमारी यह मांग पूरी कर हमें बहुत बड़ी सौगात दी है।

बलदेव तोमर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने आप को हाटी समझा तथा 55 साल पुरानी मांग को केंद्र में बड़ी प्रमुखता से रखा और हमारी मांग को पूरा करवाया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने कहा कि इस पहले भी प्रदेश और केंद्र में कांग्रेस की सरकारें रही लेकिन कांग्रेस ने हाटी समुदाय की भोलीभाली जनता को खाली वोटबैंक के लिए इस्तेमाल किया व लोगों को ठगते रहे।

बलदेव तोमर ने कहा कि शिलाई में हाटी समुदाय ने एक महा खुमली का आयोजन किया तथा उस खुमली में कांग्रेस के नेताओं ने बड़ी बाते करी लेकिन हाटी मुद्दे का हल देख हाटी खुमली से दूरी बनाकर दलित समुदाय के लोगों को भड़काने का काम किया।

बलदेव तोमर ने कहा कि शिलाई में 60 साल तक एक ही परिवार ने राज किया लेकिन उन्होंने क्षेत्र के हमेशा पिछड़ा रखा। उन्होंने कहा कि अगर जौनसार बावर के साथ हमारे गिरिपार क्षेत्र को भी जनजातीय घोषित करवा देते तो हमारे क्षेत्र से सैकड़ों युवा उच्च पदों पर होते। लेकिन कांग्रेस हमारे क्षेत्र को विकसित नहीं देख सकते।

मुख्यमंत्री ने गिरिपार क्षेत्र का मामा बनकर हमारी यह मांग पूरी करवाई मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपना वादा पूरा कर दिया है अब ऋण चुकाने का समय आ गया है। इस लिए आने वाले विधानसभा चुनाव में पांचों की पांचों सीटे जीतकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के झोली में डालना है।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

इस बार हाटी के नाम पर वोट करने का समय आ गया है। इस दौरान हाटी समुदाय के लोगो ने बलदेव तोमर को सिक्कों से तोल कर सम्मानित किया।

इस मौके पर केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अमिचंद कमल, महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री, रणसिंह चौहान, अतर नेगी, गुमान वर्मा, जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा, बीडीसी उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर, पंचायत प्रधान मोहन ठाकुर, रजनीश चौहान, सुरत चौहान, जगदीश तोमर, दिनेश चौहान, बहादुर सिंह, सुजान कपूर, मुंशी राम पुंडीर, धनवीर पुंडीर, अनिल चौहान, शामा ठाकुर,चंद्र मोहन ठाकुर, खजान सिंह ठाकुर,रतन भुट्टो, राजेंद्र नेगी,सुनीता तोमर, रक्षा देवी, लता ठाकुर, रेखा देवी, बंसी चौहान, सुखराम शर्मा व आत्मा राम शर्मा आदि हजारों लोग मौजूद थे।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

Written by newsghat

मदन मोहन शर्मा का झटका कांग्रेस को करारा झटका, 40 परिवार कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

मदन मोहन शर्मा का झटका कांग्रेस को करारा झटका, 40 परिवार कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

Demat account alert: डीमैट अकाउंट होल्डर्स हो जाएं सावधान, अगर नहीं किया ये काम तो भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान

Demat account alert: डीमैट अकाउंट होल्डर्स हो जाएं सावधान, अगर नहीं किया ये काम तो भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान