in ,

पांवटा साहिब में हीट अलर्ट! अब सुबह जल्दी खुलेंगे स्कूल, आउटडोर एक्टिविटी पर रोक…..

TROWS

पांवटा साहिब में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया है। एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अब नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं 9वीं से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी।

प्रशासन ने साफ किया है कि यह आदेश सरकारी और निजी दोनों शिक्षण संस्थानों पर लागू होंगे। साथ ही विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार की आउटडोर गतिविधियों पर भी रोक लगा दी गई है।

इन दिनों पांवटा साहिब, धौलाकुंआ, नालागढ़, ऊना और कांगड़ा के मैदानी क्षेत्रों में तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। दोपहर के समय तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में छोटे बच्चों को राहत देने के लिए यह फैसला लिया गया है।

Doon valley school

प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को आदेशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। वहीं अभिभावकों से भी बच्चों का विशेष ध्यान रखने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की गई है।

हालांकि उपमंडल पांवटा साहिब के ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों के कुछ स्कूलों में यह आदेश लागू नहीं होंगे। प्रशासन ने ऐसे शिक्षण संस्थानों की सूची भी जारी की है।

JPERC 2025

इन स्कूलों को नई टाइमिंग के आदेश से बाहर रखा गया है —
गवर्नमेंट हाई स्कूल कालाथा, जीपीएस कालाथा, जीपीएस बैलधार, जीपीएस भिप्तवार, जीपीएस बधाना, एसआरएसएमजीएसएसएस बनोर, जीएसएस सुनोग, जीएमएस श्री खटवार, जीपीसीएस बनोर, जीपीएस डिमटवार, जीपीएस श्री खटवार, जीपीएस अन्हेरा, जीपीएस निगाली, जीपीसीएस शिवा, जीपीएस सुनोग, जीपीएस थड़ा जीला, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगेटा, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल छाछेती और गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबोया शामिल हैं।

Written by Newsghat Desk

Paonta Sahib: अरिकेश जंग का सिपहसालार खालिद अब परमिंदर सिंह बिट्टू की टीम में..

Paonta Sahib: अरिकेश जंग का सिपहसालार खालिद अब परमिंदर सिंह बिट्टू की टीम में..

Gangsta Casino Live Chat – Πώς να Επαληθεύσετε το Λογαριασμό σας