Fair deal
in

हिमाचल में 2 किलो 824 ग्राम अफीम के साथ 2 गिरफ्तार

हिमाचल में 2 किलो 824 ग्राम अफीम के साथ 2 गिरफ्तार
Shubham Electronics
Paontika Opticals

हिमाचल में 2 किलो 824 ग्राम अफीम के साथ 2 गिरफ्तार

 

Shri Ram

प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है। आए दिन नशा तस्कर पकड़े जा रहे है पुलिस भारी मात्रा में नशे का सामान पकड़ रही है। ताजा मामले में शिमला पुलिस ने शुक्रवार देर रात 2 किलो 824 ग्राम अफीम के साथ नेपाली मूल के दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक नशे की खेप के साथ सोलन से शिमला आ रहे हैं तो पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही वह शोघी बैरियर के पास पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोक लिया। तलाशी ली गई तो अफीम बरामद हुई।

आरोपियों के नाम विजय खत्री पुत्र खोले नायक विल मैग्मा जिला रुकुम आंचल रावती (नेपाल) और विजय टीका राम गिरी पुत्र मीना गिरी गांव विजय नगर-4 जिला कपिल वास्तु आंचल लुमानी (नेपाल) हैं। तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी शिमला मोनिका भंटुगरू का कहना है कि शिमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 2 किलो अफीम के साथ 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच एएसआई सुल्तान सिंह कर रहे हैं। पुलिस अब इन दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है।

JPERC 2025
Diwali 02

पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि तस्कर अफीम कहां से लाए थे और इसकी डिलीवरी कहां पर होनी थी। पुलिस जिला शिमला में नशे के कारोबार में संलिप्त कुछ संदिग्धों से भी इस घटना को जोड़कर देख रही है। ऐसे में पुलिस की टीम शहर में अन्य जगहों पर भी दबिश दे सकती है।

Written by Newsghat Desk

रेडक्रॉस मेले के दौरान खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लें युवा : राम कुमार गौतम.

रेडक्रॉस मेले के दौरान खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लें युवा : राम कुमार गौतम.

परियोजना से प्रभावितों को फसलों, पशुओं, कृषि भूमि के नुकसान के लिए मुआवजा दे सरकार

परियोजना से प्रभावितों को फसलों, पशुओं, कृषि भूमि के नुकसान के लिए मुआवजा दे सरकार