in

नाहन: फर्जी पत्रकार बनकर वसूली का आरोप, नाहन में मामला दर्ज

नाहन: फर्जी पत्रकार बनकर वसूली का आरोप, नाहन में मामला दर्ज

नाहन: फर्जी पत्रकार बनकर वसूली का आरोप, नाहन में मामला दर्ज

नाहन: फर्जी पत्रकार बनकर वसूली का आरोप, नाहन में मामला दर्ज

TROWS

नाहन: जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में एक व्यक्ति की शिकायत पर खुद को पत्रकार बताने वाले एक व्यक्ति और उसके चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों ने लोगों को डराकर और दबाव बनाकर पैसे वसूले।

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने बिना किसी अनुमति के इंटरव्यू लिए और लोगों से सवाल-जवाब के नाम पर दबाव बनाया। आरोप है कि इस दौरान 11 हजार रुपये की रसीद काटकर राशि भी वसूल की गई।

मामले में यह भी कहा गया है कि पंचायत चुनाव के दौरान कई उम्मीदवारों से इसी प्रकार पैसे मांगे गए थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि लोगों को खबरें प्रकाशित करने और वीडियो प्रसारित करने का डर दिखाकर धनराशि की मांग की जाती थी।

Doon valley school

स्थानीय स्तर पर भी इस मामले को लेकर कई शिकायतें सामने आई हैं। एक महिला प्रधान समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया है कि बिना अनुमति उनके वीडियो बनाए गए। साथ ही विभिन्न बहानों से दबाव बनाने की कोशिश की गई।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी ने खुद को मीडिया से जुड़ा बताते हुए कई लोगों से संपर्क किया। हालांकि जब उससे प्रशासनिक अनुमति और संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका।

JPERC 2025

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने संबंधित पक्षों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

एसपी ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब: चुनाव परिणाम के बाद ज्वालापुर में मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

पांवटा साहिब: चुनाव परिणाम के बाद ज्वालापुर में मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच