in

पत्रकारों के लिए बड़ी सौगात: 10-10 लाख रुपये की मुफ्त एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी होगी लॉन्च

पत्रकारों के लिए बड़ी सौगात: 10-10 लाख रुपये की मुफ्त एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी होगी लॉन्च

पत्रकारों के लिए बड़ी सौगात: 10-10 लाख रुपये की मुफ्त एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी होगी लॉन्च

पत्रकारों के लिए बड़ी सौगात: 10-10 लाख रुपये की मुफ्त एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी होगी लॉन्च

TROWS

शिमला: प्रदेश के पत्रकारों के कल्याण और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मीडिया वैल-बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) उत्तर भारत की हिमाचल प्रदेश इकाई एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। संगठन की ओर से 9 जून को शिमला में पत्रकारों के लिए 10-10 लाख रुपये की निःशुल्क एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी लॉन्च और वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम शिमला स्थित होटल हॉलिडे होम में आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

समारोह में शिमला नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान और शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश जनारथा सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से पत्रकारों की भागीदारी रहने की संभावना है।

Doon valley school

एमडब्ल्यूबी उत्तर भारत के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी ने बताया कि संगठन लंबे समय से पत्रकारों और उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्रभारी संजय भूटानी की पहल पर यह विशेष योजना शुरू की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पात्र पत्रकारों को 10 लाख रुपये की मुफ्त एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसका उद्देश्य पत्रकारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना और उनके हितों को मजबूत करना है।

JPERC 2025

कार्यक्रम के संयोजक एमडब्ल्यूबी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष विशाल सूद होंगे। संगठन के महासचिव डॉ. सुरेंद्र मेहता ने बताया कि एमडब्ल्यूबी पिछले पांच वर्षों से पत्रकारों के हितों और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ा रहा है।

संगठन का मानना है कि यह पहल पत्रकारों के लिए सुरक्षा कवच साबित होगी और उनके परिवारों को भी कठिन परिस्थितियों में आर्थिक सहारा प्रदान करेगी।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mafia en casinos online: pasos y métodos para jugar seguro