in

कांग्रेस में हलचल: कृषि मंत्री के बेटे नीरज भारती ने उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

TROWS

शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व सीपीएस और कृषि मंत्री चंद्र कुमार के बेटे नीरज भारती ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक की।

नीरज भारती ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय लेना उनके लिए आसान नहीं था, क्योंकि उन्होंने हमेशा कांग्रेस के एक समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में काम किया है।

अपने संदेश में नीरज भारती ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में उन कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हुई है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में पार्टी को मजबूत करने के लिए संघर्ष किया था।

Doon valley school

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच दूरी लगातार बढ़ रही है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में निराशा और हताशा का माहौल पैदा हुआ है। उनका मानना है कि पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले कई कार्यकर्ता खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नीरज भारती को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। नोटिस में सोशल मीडिया पर सरकार और संगठन की नीतियों के खिलाफ की गई टिप्पणियों पर जवाब मांगा गया था। उन्हें 10 दिन के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा गया था।

JPERC 2025

इस मामले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि नीरज भारती को शिमला बुलाकर बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि संवाद के माध्यम से इस मुद्दे का समाधान निकाला जाएगा।

वहीं, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने पुष्टि की कि अनुशासनहीनता से जुड़ी सोशल मीडिया टिप्पणियों के कारण नीरज भारती को नोटिस जारी किया गया था। हालांकि, इस्तीफे पर अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व के स्तर पर लिया जाएगा।

नीरज भारती के इस्तीफे से कांग्रेस संगठन में नई राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पत्रकारों के लिए बड़ी सौगात: 10-10 लाख रुपये की मुफ्त एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी होगी लॉन्च

पत्रकारों के लिए बड़ी सौगात: 10-10 लाख रुपये की मुफ्त एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी होगी लॉन्च