in

पांवटा साहिब: विश्व पर्यावरण दिवस पर रोहित चौधरी ने किया वृक्षारोपण, हरित भविष्य का दिया संदेश

TROWS

पांवटा साहिब: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला परिषद सदस्य रोहित चौधरी ने ग्राम पंचायत जमनीवाला और कुंडियों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर पौधे रोपे और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

रोहित चौधरी ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण और लगातार घट रहा वन क्षेत्र चिंता का विषय है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि एक पौधा भविष्य की पीढ़ियों के लिए जीवन, स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण का आधार है।

Doon valley school

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की। उनका कहना था कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी जरूरी है।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत जमनीवाला के प्रधान पवन पटियाल, ग्राम पंचायत कुंडियों के प्रधान रामेश्वर चौधरी, उपप्रधान धर्मेंद्र सिंह, उपप्रधान तारीफ अली और ब्लॉक समिति सदस्य इंद्रजीत कौर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

JPERC 2025

कार्यक्रम में देश राज, लाल सिंह, फूल सिंह, मुलख राज, गुलजार सिंह, देव चौधरी और अन्य ग्रामीणों ने भी भाग लिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

रोहित चौधरी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विभाग के सहयोग से यह अभियान प्रभावी रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और हरित विकास को बढ़ावा देने का सामूहिक संकल्प लिया।

Written by Newsghat Desk

कांग्रेस में हलचल: कृषि मंत्री के बेटे नीरज भारती ने उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

कांग्रेस में हलचल: कृषि मंत्री के बेटे नीरज भारती ने उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

पांवटा साहिब में रास्ता रोककर हमला, चार बदमाशों ने कर्मचारी को डंडों से पीटा

पांवटा साहिब में रास्ता रोककर हमला, चार बदमाशों ने कर्मचारी को डंडों से पीटा