in

पांवटा साहिब में रास्ता रोककर हमला, चार बदमाशों ने कर्मचारी को डंडों से पीटा

पांवटा साहिब में रास्ता रोककर हमला, चार बदमाशों ने कर्मचारी को डंडों से पीटा

पांवटा साहिब में रास्ता रोककर हमला, चार बदमाशों ने कर्मचारी को डंडों से पीटा

पांवटा साहिब में रास्ता रोककर हमला, चार बदमाशों ने कर्मचारी को डंडों से पीटा

TROWS

पांवटा साहिब थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर रास्ता रोककर हमला करने का मामला सामने आया है। चार अज्ञात हमलावरों ने एक कंपनी कर्मचारी को घेरकर डंडों से पीटा, जिससे उसे शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजेश कुमार (53) पुत्र रूप चंद, निवासी किशनपुरा, जिला यमुनानगर (हरियाणा), लिबर्टी शूज लिमिटेड, सतिवाला में पासिंग लाइन में कार्यरत हैं। बुधवार शाम को कंपनी से छुट्टी के बाद वह अपने साथी रजिंदर कुमार के साथ घर लौट रहे थे।

बताया गया कि जब दोनों बहराल से आगे लाल ढांग सड़क के पास पहुंचे, तभी पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने उनकी गाड़ी का रास्ता रोक लिया और राजेश कुमार पर डंडों से हमला कर दिया।

Doon valley school

हमले में राजेश कुमार की दोनों टांगों, हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसे संदेह है कि कंपनी से जुड़े किसी व्यक्ति ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला करवाया हो सकता है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

JPERC 2025

पुलिस के अनुसार हमलावरों ने अपने चेहरे कपड़े और हेलमेट से ढके हुए थे। साथ ही मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट पर टेप लगी हुई थी, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाई।

इस संबंध में पुलिस थाना पांवटा साहिब में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए डिजिटल साक्ष्यों तथा अन्य तकनीकी साधनों की मदद ली जा रही है। जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया गया है। मामले में पुष्टि एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने की है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब: विश्व पर्यावरण दिवस पर रोहित चौधरी ने किया वृक्षारोपण, हरित भविष्य का दिया संदेश

पांवटा साहिब: विश्व पर्यावरण दिवस पर रोहित चौधरी ने किया वृक्षारोपण, हरित भविष्य का दिया संदेश