in

पांवटा साहिब : देशभक्ति के नारों से गूंजा मानपुर देवड़ा, शहीदी दिवस पर अमर शहीद सोहन सिंह को नमन

TROWS

सिरमौर जिले के मानपुर देवड़ा गांव में बुधवार को अमर शहीद सिपाही सोहन सिंह का शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। उनके पैतृक गांव स्थित स्मृति स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक, ग्रामीण, विद्यार्थी और गणमान्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। शहीद की माता रुकमणी देवी, पत्नी रजनी देवी, जिला सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक दीपक धवन, विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल नागवाल तथा भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा-शिलाई के अध्यक्ष करनैल सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।

इसके बाद शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीयगान प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने “भारत माता की जय” और “शहीद सोहन सिंह अमर रहें” के नारों से माहौल को देशभक्ति से भर दिया।

Doon valley school

उपस्थित लोगों ने स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा को याद किया।

भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष करनैल सिंह ने बताया कि सिपाही सोहन सिंह 6वीं डोगरा रेजीमेंट में तैनात थे। वर्ष 2015 में मणिपुर में ऑपरेशन इफाजत-1 के दौरान 4 जून को उन्होंने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था।

JPERC 2025

उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और देशसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शहीद परिवार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

वर्तमान में शहीद के परिवार में उनकी माता रुकमणी देवी और पत्नी रजनी देवी हैं। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने कहा कि उन्हें शहीद सोहन सिंह के बलिदान पर गर्व है और उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक दीपक धवन, प्रधानाचार्य अनिल नागवाल, पंचायत प्रधान नरेंद्र पाल सहित भूतपूर्व सैनिक संगठन के कई पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमाचल में यहां घरेलू विवाद के बाद मां ने बेटे संग उठाया खौफनाक कदम, महिला की मौ*त: 10 वर्षीय बच्चा पीजीआई रेफर

हिमाचल में यहां घरेलू विवाद के बाद मां ने बेटे संग उठाया खौफनाक कदम, महिला की मौ*त: 10 वर्षीय बच्चा पीजीआई रेफर