in

हिमाचल में यहां घरेलू विवाद के बाद मां ने बेटे संग उठाया खौफनाक कदम, महिला की मौ*त: 10 वर्षीय बच्चा पीजीआई रेफर

TROWS

ऊना जिले के झलेड़ा क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के बाद एक प्रवासी महिला ने अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चा गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, झलेड़ा में रहने वाली प्रवासी महिला बबली का बुधवार सुबह किसी घरेलू बात को लेकर अपने पति से विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसका पति घर से चला गया। इसके कुछ समय बाद महिला और उसके बेटे युवराज की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

आसपास के लोगों को जब मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

Doon valley school

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में मां और बेटे ने यह कदम उठाया।

मामले की जांच के लिए पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं, महिला के पति का फिलहाल कोई पता नहीं चल पाया है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।

JPERC 2025

एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना के पीछे के कारणों और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

फिलहाल इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोग भी घटना को लेकर स्तब्ध हैं और पुलिस जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

Written by Newsghat Desk

Shimla News : नगर निगम की कार्रवाई के दौरान हुआ हादसा! चार दिन बाद रेहड़ी संचालक की मौत, परिजनों ने मांगा 25 लाख मुआवजा

Shimla News : नगर निगम की कार्रवाई के दौरान हुआ हादसा! चार दिन बाद रेहड़ी संचालक की मौत, परिजनों ने मांगा 25 लाख मुआवजा

पांवटा साहिब : देशभक्ति के नारों से गूंजा मानपुर देवड़ा, शहीदी दिवस पर अमर शहीद सोहन सिंह को नमन

पांवटा साहिब : देशभक्ति के नारों से गूंजा मानपुर देवड़ा, शहीदी दिवस पर अमर शहीद सोहन सिंह को नमन