Paonta Cong
in

पांवटा साहिब में युवक की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया…

पांवटा साहिब में युवक की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया…

परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे, कहा- यमुना नदी के किनारे पड़ा मिला…

JPERC
JPERC

उपमंडल पांवटा साहिब में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। परिजन युवक का शव लेकर स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंच शव कब्जे में ले लिया।

Admission notice

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस सहायता कक्ष रामपुर घाट में सूचना मिली की रामपुरघाट से एक व्यक्ति को मृत अवस्था मे लाया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने मृतक जय सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी बरोटीवाला का शव कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया है।

पुलिस को पूछताछ में मृतक जय सिंह के भाई भजन सिंह ने बताया कि वह पेशा परचून की दुकान करता है। यह दो भाई है यह रामपुरघाट रहता है तथा जयसिंह बरोटीवाला अपने परिवार के साथ रहता था।

जय सिंह के डिप्रेशन का इलाज देहरादून व सहारनपुर से चल रहा था। पहले जय सिंह नशा करने का आदी था लेकिन अब वह कोई नशा नही करता था ।

29 नवंबर को वह अपनी दुकान में बैठा था तो इसे इसकी भाभी सतवीर कौर का फ़ोन आया कि जय सिंह घर से 2 बजे का गया है जो अब तक नही आया है। जय सिंह यमुना नदी के किनारे पड़ा है।

यमुना नदी की वेली में तलाश करते हुए देखा कि जय सिंह नीचे पड़ा था साथ मे स्कूटर खड़ा था। जय सिंह ने थोड़ी गर्दन हिलाई और वहां पर इसने रिश्तेदारों को बुलाया तथा उनकी मदद से जय सिंह को इलाज हेतु सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले आए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद जय सिंह को मृत घोषित कर दिया।

इन्होंने अपने भाई का शरीर व कपड़े अपने तौर पर वे पुलिस के सामने भी चैक किए तो जय सिंह की नाश पर कोई चोट का निशान नही पाया गया। जेब से कोई लिखित दस्तावेज इत्यादि भी नही मिला है। इसका भाई अकसर मरने की बात करता था।

मामले की पुष्टि डीएसपी बीर बहादुर ने की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले को हर पहलू से जांचा जा रहा है।

Written by Newsghat Desk

कार चालक ने आईपीएच कर्मी को टक्कर मार कर किया घायल, मौके से फरार

अज्ञात बदमाशों ने घर में घुस कर उड़ाई नगदी, सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ा…